CG Weather : मानसून की गतिविधियां बढ़ने से मूसलाधार बारिश के आसार

Deeksha Nandini Mehra | Jun 27, 2024, 07:46 IST
CG weather update
छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 26 जून से 29 जून तक बारिश होगी।

Chhattisgarh Weather Update : राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 26 जून से 29 जून तक मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यत दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बुधवार को रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई है। रायपुर में आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ में बारिश की संभावना है।



4b893505-669


24 घंटों में मूसलाधार बारिश

प्रदेश में 26 जून से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटों में प्रदेश में मूसलाधार बारिश के हालात बन सकते हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के गरज-चमक और तेज आंधी की संभावना है। इसमें बीजापुर, सुकमा, गरियाबंद, धमतरी और बेलतरा शामिल हैं। वहीं मूसलाधार बारिश छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्र में होने की सबसे अधिक संभावना है।





बुधवार को झमाझम बरसे बादल

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को बारिश शुरू हो गई। हालांकि कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। रायपुर, पेंड्रारोड, शंकरगढ़, वाड्रफनगर, मनारो, जशपुर और बगीचा के आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई।



बारिश के बाद तापमान तेजी से गिरा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 39.50 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • rain yellow alert
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट