मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान अब किसानों को इस भागदौड़ से राहत मिल रही है। मोबाइल पर तुंहर टोकन ऐप के जरिए घर बैठे धान बेचने का टोकन मिल रहा है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर टोकन ले सकते हैं और तय दिन खरीदी केंद्र पहुंचकर उपज बेच रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया है। इसका फायदा उन किसानों को मिल रहा है, जिन्हें पहले टोकन लेने के लिए कई बार समिति जाना पड़ता था। अब टोकन से लेकर धान की तौल और खरीदी तक की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में 360 नए खरीदी केंद्र भी शुरू किए गए हैं।
घर बैठे मोबाइल से टोकन, बच रहा समय और मेहनत
सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत थोर, केशवपुर और मेंड्राकला के किसान भगतराम राजवाड़े ने डेढ़ एकड़ में धान की खेती की है। अपनी फसल बेचने के लिए उन्होंने खुद मोबाइल से ऑनलाइन टोकन लिया। उनका कहना है कि पहले टोकन लेने के लिए खरीदी केंद्र जाना पड़ता था। अब घर बैठे मोबाइल से ही टोकन मिल जाता है। इससे समय बचता है और बेवजह भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ती।
भगतराम ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं अच्छी हैं और खरीदी का काम भी ठीक चल रहा है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का दाम मिल रहा है। इसके साथ दूसरी योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक मदद भी खेती में काम आ रही है। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
बार-बार समिति जाने की परेशानी हुई खत्म
ग्राम माझापारा (लोधिमा) के किसान रवि भूषण भी ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इस साल वे अपनी उपज में से 13 क्विंटल 60 किलोग्राम धान रामपुर उपार्जन केंद्र में बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहले टोकन के लिए बार-बार खरीदी केंद्र जाना पड़ता था। कई बार आने के बाद भी मनचाही तारीख नहीं मिल पाती थी। इससे समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ते थे। अब मोबाइल से घर बैठे टोकन मिलने के कारण यह परेशानी खत्म हो गई है।
20 क्विंटल धान बेचने पहुंचे जयसिंह, ऐप से मिला टोकन
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम झिकाटोला निवासी किसान जयसिंह सिंह भी तुंहर टोकन ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले धान बेचने के लिए टोकन लेने समिति जाना पड़ता था। इसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। अब मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन मिल जाता है।
जयसिंह सिंह मटेवा धान खरीदी केंद्र पहुंचे और 20 क्विंटल धान बेचा। उनके मुताबिक, केंद्र पर धान बेचने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। डिजिटल टोकन और केंद्र की व्यवस्थित व्यवस्था से उन्हें काफी सुविधा मिली है।
कोरबा के किसान शिवराज को भी मिली राहत
कोरबा जिले के ग्राम धनगांव के किसान शिवराज सिंह बताते हैं कि पहले धान बेचने के लिए टोकन कटवाने समिति जाना पड़ता था। इसमें काफी समय लगता था और कई तरह की परेशानियां भी होती थीं। अब तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिल जाता है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन लेकर तय तारीख पर धान खरीदी केंद्र पहुंच सकते हैं। धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो गई है।
24 घंटे खुला रहता है टोकन का विकल्प
तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए धान बेचने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा बन गया है। किसान इस ऐप के जरिए 24 घंटे अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय का स्लॉट चुनकर ऑनलाइन टोकन ले सकते हैं। इससे उन्हें टोकन के लिए समिति जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती है।
पंजीयन की प्रक्रिया में भी राहत दी गई है। जिन किसानों का पिछले साल AgriStack ID के साथ पंजीयन हो चुका है, उन्हें इस साल दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे किसानों को समिति में अलग से ऋण पुस्तिका जमा करने की भी आवश्यकता नहीं है।
360 नए केंद्र खुले, अब प्रदेश में 3,100 खरीदी केंद्र
किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और केंद्रों पर भीड़ कम हो, इसके लिए इस साल 360 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। इनके शुरू होने से प्रदेश में खरीदी केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 3100 हो गई है। केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए छायादार जगह, पीने का पानी, शौचालय और बिजली की व्यवस्था की गई है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर काम न रुके, इसके लिए जनरेटर और इन्वर्टर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
QR कोड से लेकर डिजिटल सर्वे तक हर स्तर पर निगरानी
धान की खरीदी और तौल के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर नए और पुराने बारदाने पर्याप्त मात्रा में रखे गए हैं। साथ ही सुतली, जांचे और प्रमाणित इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, धान में नमी मापने के लिए आर्द्रतामापी यंत्र और किसानों की अंगूठे से पहचान के लिए बायोमेट्रिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। धान खरीदी में बिचौलियों और अवैध धान की आवक रोकने के लिए बोरियों पर 100 प्रतिशत QR कोड स्कैनिंग लागू की गई है। इससे धान की बोरियों की पहचान और उनकी जानकारी पर नजर रखी जा सकेगी।
Ro-13847/6