पुलिस भर्ती : 341 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सबसे अधिक 278 एसआई होंगे नियुक्त

Arun Tiwari | Sept 11, 2024, 20:58 IST
Chhattisgarh Police Recruitment
छत्तीसगढ़ पुलिस में थोक में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने पुलिस के अलग अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है।

Raipur : छत्तीसगढ़ पुलिस में थोक में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने पुलिस के अलग अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है।



वित्त विभाग ने दी हरी झंडी

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867




इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • police recruitment
  • पुलिस भर्ती
  • छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती
  • Chhattisgarh Police Recruitment