रेनकोट पहनकर राजधानी में डोमिनोज पिज्जा का लॉकर चटकाया , इसलिए दिया वारदात को अंजाम

Marut raj | Jul 27, 2024, 11:32 IST
chhattisgarh raipur dominos pizza theft news the sootr
राजधानी में डोमिनोज पिज्जा स्टोर में लॉकर तोड़कर चोरी होने की वारदात सामने आई है। स्टोर में कर्मचारी रहे युवक ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। आरोपियों में से एक नाबालिग है।

रायपुर. राजधानी में डोमिनोज पिज्जा स्टोर में लॉकर तोड़कर चोरी होने की वारदात सामने आई है। स्टोर में कर्मचारी रहे युवक ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। आरोपियों में से एक नाबालिग है। इन्होंने स्टोर के लॉकर से 1 लाख 32 हजार रुपए पार कर दिए थे। मामले आजाद चौक क्षेत्र का है।



ऐसे पकड़ी गई चोरी

दिग्विजय यादव ने आजाद चौक थाने में 15 जुलाई को FIR दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह लाखे नगर चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर का मैनेजर है। उसने बताया कि 15 जुलाई को सुबह जब वह स्टोर में पहुंचा तो लॉकर का ताला टूटा था और उसमें रखें करीब 1 लाख 32 हजार रुपए गायब थे।



डोमिनोज स्टोर का CCTV फुटेज को चेक करने पर एक चोर रेनकोट पहने नजर आया। पुलिस को पिज्जा शॉप में काम कर चुके एक कर्मचारी पंकज खादीपूरे पर शक हुआ। पंकज यहां पर काम करता था। उसे पैसे रखने के लॉकर से लेकर सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी।



स्टोर में झगड़े के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। जब उसे पैसों की जरूरत वापस पड़ी तो उसने अपने नाबालिग दोस्त और एक अन्य दोस्त अनिकेत कुमार सिंह के साथ मिलकर चोरी की। आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल की गई दो बाइक सहित 11 हजार रुपए मिले हैं।



Tags:
  • raipur dominos pizza