छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट : अगले 12 घंटों में बढ़ेगी सर्दी, 2 दिन बाद बिगड़ सकता है मौसम
छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के साथ दिन में उमस और रात में हल्की ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान में गिरावट अगले 12 घंटों में और साफ दिखाई देगी। दो दिन प्रदेश के दक्षिण और मध्य इलाकों में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।
यह बदलाव दिवाली के त्योहार के ठीक पहले होने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट क्यों हो रही है?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर झारखंड के ऊपर एक चक्रवात बन रहा है। इसका असर रायपुर सहित पूरे मैदानी क्षेत्रों में देखा जा रहा है।
- मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है।
- उत्तर और पूर्वी हवा रात के तापमान में गिरावट ला रही है।
- दिन और रात के तापमान में करीब 9°C का अंतर दर्ज हो रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
लाल आतंक का टूटा ख्वाब, छत्तीसगढ़ में हुआ देश का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, 1 करोड़ का इनामी रूपेश भी था शामिल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला आरक्षित पद के नियमों में किया बदलाव, खाली रहने पर होगी पुरुषों की भर्ती
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| रायपुर | 32°C | 22°C |
| बिलासपुर | 31.5°C | 21.8°C |
| जगदलपुर | 32.2°C | 20.5°C |
| दुर्ग | 31.8°C | 22.1°C |
दिवाली पर बढ़ेगी ठंड, बारिश की आशंका?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद मौसम बिगड़ सकता है। हल्की से मध्यम बारिश इस दौरान हो सकती है। 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। रात के तापमान में 2-4°C तक अतिरिक्त गिरावट रिकार्ड की जा सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरे के हालात भी बन रहे है।
रायपुर में आज का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी रायपुर में बादलों की आवक बनी रह सकती है।
- अधिकतम तापमान: 32°C
- न्यूनतम तापमान: 22°C
- शाम के बाद ठंडी हवा का असर बढ़ेगा
- सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी
यह खबरें भी पढ़ें...
दीपावली पर गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया 5 करोड़ का बोनस, जोरदार मनेगी दिवाली
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास,नेशनल जूजित्सु चैपियनशिप में 2 गोल्ड सहित जीते 6 मेडल
ठंड बढ़ते ही बदलेंगे मौसम के मिज़ाज
छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के अंतिम चरण में मौसम बदहाव का यही ट्रेंड देखने को मिलता है। जैसे ही उत्तर की सूखी हवाएँ तेज़ होती हैं, तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाती है।