नगरीय निकायों में 66 इंजीनियरों के तबादले, 7 दिन में जॉइनिंग का अल्टीमेटम

VINAY VERMA | Jul 11, 2026, 19:45 IST
66 इंजीनियरों का तबादला
छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नगर निगम, पालिका और पंचायतों में पदस्थ 66 इंजीनियरों समेत कई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को 7 दिन में नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 66 इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया है। इस सूची में 1 कार्यपालन अभियंता, 2 सहायक अभियंता और 63 उप अभियंता शामिल हैं। इनके अलावा प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, लेखापाल, डाटा एंन्ट्री ऑपरेटर, सहायक वर्ग के नाम शामिल हैं।



सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नई जगह पर 7 दिनों के भीतर ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई अधिकारी तय समय में पदभार नहीं संभालता है, तो नियंत्रण अधिकारी पर भी गाज गिर सकती है।



बड़े शहरों के बदले समीकरण

तबादला सूची पर नजर डालें तो भिलाई नगर निगम में पदस्थ कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल को जगदलपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बिलासपुर नगर निगम से सहायक अभियंता (मैकेनिकल) अमर चौहान को भी जगदलपुर भेजा गया है। बेमेतरा नगर पालिका के सहायक अभियंता डी.आर. साहू अब कुम्हारी नगर पालिका में सेवाएं देंगे।



रायपुर और बिलासपुर में कई नए चेहरे

राजधानी रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख नगर निगमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। रायपुर नगर निगम में लंबे समय से जमे कई उप अभियंताओं को मैदानी क्षेत्रों में भेजा गया है। राहुल थारानी को रायपुर से डभरा, सुरेंद्र कुमार श्रीवास को पेण्ड्रा, मोहम्मद वसीम खान को अकलतरा, अमन चन्द्राकर को लवन और आशीष कुमार शर्मा को आरंग स्थानांतरित किया गया है। वहीं बीरगांव नगर निगम के अजीत राठौर को रायपुर निगम में लाया गया है।





दूसरी तरफ, बिलासपुर नगर निगम में तकनीकी अमले को मजबूत किया गया है। प्रतीक पाण्डेय (मुंगेली), गोपाल (रायपुर), शंकर सुवन मरकाम (भिलाई), दुर्गा कंवर (राजनांदगांव) और रितु श्रीवास्तव (राजनांदगांव) को बिलासपुर नगर निगम की नई जिम्मेदारी मिली है।



परस्पर बदले गए कार्यस्थल

इस सूची में कुछ अधिकारियों की पदस्थापना आपस में बदली गई है। जैसे बलरामपुर नगर पालिका में पदस्थ अशोक कुमार सिंह को प्रेमनगर नगर पंचायत भेजा गया है, जबकि प्रेमनगर में कार्यरत अभिषेक कुमार सिंह को बलरामपुर नगर पालिका की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, दुर्ग नगर निगम से दीपक अग्रवाल को बालोद और बालोद से विजय मेहरा को भिलाई नगर निगम भेजा गया है।



कड़ी शर्तों के साथ आदेश जारी

नगरीय प्रशासन विभाग ने साफ किया है कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है और सभी अभियंताओं की सेवा शर्तें पहले की तरह ही समान रहेंगी। शासन ने सभी निकायों के महापौर, कमिश्नर और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र भेजकर इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।



महत्वपूर्ण तथ्य

कुल तबादले: 66 इंजीनियरों के



कार्यपालन अभियंता: 1



सहायक अभियंता: 2



उप अभियंता: 63



जॉइनिंग की समय सीमा: 7 दिन के भीतर



विभाग: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़



प्रभावित संस्थान: नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत



प्रमुख बदलाव: भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर समेत कई निकायों में पदस्थापन बदली गई।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में कितने इंजीनियरों का तबादला किया गया है?
    छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 इंजीनियरों का तबादला किया है। इसमें 1 कार्यपालन अभियंता, 2 सहायक अभियंता और 63 उप अभियंता शामिल हैं।
  2. तबादले के बाद अधिकारियों को कब तक जॉइन करना होगा?
    सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना वाली जगह पर 7 दिनों के भीतर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
  3. किन विभागों और निकायों में बदलाव किया गया है?
    तबादले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में किए गए हैं। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, जगदलपुर समेत कई निकायों में नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है।

यह खबरें भी पढ़े...

आखरी दिन रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, 1735 अधिकारियों के किए तबादले



छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग बना रहा ड्राफ्ट



बिलासपुर नगर निगम में 50% से ज्यादा पद खाली; नए सेटअप की दरकार



छत्तीसगढ़ सरकार पर कानूनी संकट, शासन के रिकॉर्ड में नहीं जिम्मेदारियों का बंटवारा



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • बिलासपुर नगर निगम
  • भिलाई नगर निगम
  • बलरामपुर
  • तबादले
  • राजधानी रायपुर