CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज छाएंगे बादल, 7 जुलाई से बढ़ेंगी मानसून की गतिविधियां

Deeksha Nandini Mehra | Jul 06, 2024, 07:42 IST
CG WEATHER UPDATE
छत्तीसगढ़ में आज बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। 7 जुलाई से दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी।

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज 6 जुलाई को बादल छाए रहेंगे। 7 जुलाई से बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और सबसे कम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। एक जून से अब तक प्रदेश में 194.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत कम है।



e8dabaaf-6b1


आज छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश पर ब्रेक रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे। एक दो जगह हलकी बूंदाबादी हो सकती है। वहीं कल 7 जुलाई से बारिश की गतिविधयां बढ़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने के आसार हैं।आज प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री और सबसे कम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।



बालोद में सबसे अधिक तापमान

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालोद सर्वाधिक तापमान बालोद जिले में दर्ज किया गया। यहां तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान सूरजपुर में 22. 6 डिग्री दर्ज किया गया है।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


Tags:
  • CG weather
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh samachar
  • CG Weather Today
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट