CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, पांच दिन चलेगा बारिश का दौर

Deeksha Nandini Mehra | Jun 19, 2024, 08:10 IST
CG Weather Update
मौसम विभाग ने रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और बालौदाबाजार समेत आसपास के जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली भी गिरने की आशंका जताई है।

Chhattisgarh weather update today : छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी कमी होने की बात कही है।



2e5c6cf6-6fb


पांच जिलों में हुई झमाझम बारिश


बीते दिन मंगलवार को देर शाम से राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदबाजार और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह आज प्रदेश के तापमान में गिरावट होगी।



24 घंटों में इन जिलों में बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में बारिश की संभावना है।



वहीं, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका भी है।



मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सुकमा के बाद बीजापुर में अटके मानसून की सक्रियता रायपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में बढ़ने की उम्मीद है।



मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के संभी जिलों में मेघगर्जन के साथ अंधड़ चलेगी।


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


CG Weather Update | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | छत्तीसगढ़ मौसम | Chhattisgarh weather today | Raipur IMD | छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट | छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • Raipur IMD
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट