CG Weather : 29 जून के बाद बारिश पर लगेगा विराम, सबसे ज्यादा रायपुर में बरसे बादल

Deeksha Nandini Mehra | Jun 28, 2024, 08:05 IST
cg weather update
छत्तीसगढ़ में आज मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जून के लिए प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी चलने की भी आशंका है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में 28 और 29 को भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश पर दो से तीन दिन के लिए विराम लग सकता है। आज प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में भारी बारिश तो वहीं बाकी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई जिसमें सबसे अधिक बारिश रायपुर में दर्ज की गई।



0ac8266a-126


इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दंतेवाड़ा, बस्तर, कबीरधाम, गरियाबंद, धमतरी, सरगुजा, बेलतरा, जांजगीर चांपा, रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, बिलासपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम और महासमुंद में 28 और 29 जून के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर और सरगुजा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।



2751cf85-b90


कहां कितनी हुई बारिश

गुरुवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। रायपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की। रायपुर के लालपुर में 19.7 मिमी और माना एयरपोर्ट पर 16.9 मिमी बारिश मिलाकर यहां (रायपुर में) कुल 36.6 मिमी बारिश हुई है। बिलासपुर में 8.2 मिमी जगदलपुर में 35. 3 राजनांदगांव में 4.8 मिमी पेंड्रा में और अंबिकापुर में क्रमश: 2.6 और 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • cg Weather News
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट