CG Weather Update : गर्मी से बेहाल होगा छत्तीसगढ़, विभाग ने दी warm night की चेतावनी

Deeksha Nandini Mehra | May 30, 2024, 07:54 IST
CG Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हीट वेव और रात के समय भी तापमान ज्यादा रहेगा।

Chhattisgarh Weather Update : नौतपा के 6वें दिन छत्तीसगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। दिन के तापमान से लोगों का हाल बेहाल होगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सुंभाग के जिलों में हीट वेव चल सकती है, इसलिए आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकले। साथ ही विभाग ने वार्म नाईट ( warm night ) की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में रात में भी तापमान ज्यादा रहेगा। बुधवार को रायगढ़ 46.7 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रायपुर (माना) में 45.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।



छत्तीसगढ़ में warm night की चेतावनी


मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनन्दगाँव, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, मोहाला मानपुर-आम्बागढ़ चौकी, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक दो पॉकेट में हीट वेव चलने के साथ रात का तापमान भी गर्म रहने की चेतावनी दी है।



बुधवार को ऐसा रहा मौसम


रायपुर और दुर्ग में बुधवार सुबह से बादल छाए थे, लेकिन फिर 10 बजे तेज धूप निकल आई। सुबह से चल रही गर्म हवाएं दोपहर होते-होते लू में बदल गईं। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का बुधवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा। बस्तर संभाग में सबसे गर्म बीजापुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, सबसे कम टेंपरेचर बस्तर जिले में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। कांकेर जिले में तापमान 41.5 डिग्री, दंतेवाड़ा में 41.4 डिग्री रहा। वहीं सरगुजा संभाग में सबसे गर्म बलरामपुर रहा। यहां दिन का पारा 45.6 डिग्री रहा। सरगुजा जिले में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।




31 से बदलेगा मौसम


मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चल सकती है। वहीं 31 मई को बस्तर जिले में हल्की बूंदाबांदी होने की सम्भावना है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक 1 जून को भी बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, 2 जून को ऐसी स्थिति गरियाबंद और धमतरी जिलें में भी देखने को मिल सकती है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट | Chhattisgarh heatwave alert



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट
  • Chhattisgarh heatwave alert