छत्तीसगढ़ की बेटी ने पैर से CM साय को लगाया तिलक, फिर बांधी राखी...

Kanak Durga Jha | Aug 20, 2024, 13:35 IST
Chhattisgarh's daughter applied tilak CM Sai with feet the sootr
रक्षाबंधन के पर्व पर एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश समेत पूरे देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी उनकी बहनों ने राखी बांधी।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। रक्षाबंधन के पर्व पर एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश समेत पूरे देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी उनकी बहनों ने राखी बांधी। रक्षाबंधन के त्यौहार में सीएम साय को कई बहनों ने राखी बांधी। लेकिन, एक बहन ऐसी थीं जिसके राखी बांधने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।



मुख्यमंत्री को अपने पैरों से लगाया तिलक

रक्षाबंधन का यह नजारा भावुक कर देने वाला था। दिव्यांग बेटी ने मुख्यमंत्री साय को राखी बांधी। धमतरी से आई दिव्यांग बेटी वर्षा ध्रुव ने मुख्यमंत्री को अपने पैरो से न केवल राखी बांधी बल्कि पैर से तिलक भी लगाया और उन्होंने अपने भाई यानी मुख्यमंत्री को पुष्प भी चढ़ाए। मुख्यमंत्री ने वर्षा को मिठाईयां भेंट की और उसके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।




जानिए कौन है वर्षा ध्रुव

वर्षा मूलतः धमतरी की रहने वाली है। वर्षा के दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन वह अपने पैरों से सभी काम कर लेती है। वर्षा ध्रुव धमतरी के एक्ज़ेक्ट फ़ाउण्डेशन में पढ़ाई कर रही है, जो दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करता है। वर्षा ने कहा कि जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करता है, वैसे ही मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं। वर्षा ध्रुव ने पैरों से राखी बांधने के साथ-साथ मुख्यमंत्री श्री साय को मिठाई भी खिलाई।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • CM Vishnu Deo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय