बड़े प्रदर्शन की तैयारी में छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस, CM हाउस का करेंगी घेराव

Kanak Durga Jha | Sept 05, 2024, 15:57 IST
Chhattisgarh's Mahila Congress surround CM House
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। महिला कांग्रेस जल्द ही मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगी।

Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। महिला कांग्रेस जल्द ही मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगी। इसे लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान फूलोदेवी ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की जानकारी दी।





मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी कांग्रेस

प्रेस वार्ता में फूलोदेवी नेताम ने कहा कि, प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन भी काम नहीं कर रही। इस कमजोर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश की महिलाएं भयभीत है, डरी और सहमी हुई है।



भाजपा के 9 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद है।



इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

फूलोदेवी नेताम ने कहा कि, रायपुर नया बस स्टैंड में 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। 4 साल की के साथ भिलाई में दुष्कर्म हुआ। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ‍़ते ही जा रहे है। लेकिन राज्य सरकार काेई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा जाता है और सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई और यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।



बस्तर, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलायें भयभीत है। महिलायें घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सबसे चौकाने वाली घटना भिलाई में 5 जुलाई को डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया गया जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई भी घटना होने पर सबसे पहले एफआईआर लिखते है उसके बाद जांच की जाती है।



भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया कि बच्ची के निजी अंगो में चोट आई है। डॉक्टरों ने गंभीर छेड़छाड़ की आशंका जताई। उसके बाद भी एसपी मामले को नकारते रहे। 5 जुलाई को घटना होती है लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध करने के बाद भाजपा सरकार दबाव में आकर अब जाकर लगभग दो महिने बाद 4 सितम्बर को एफआईआर दर्ज करती है।





10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव

प्रेस वार्ता में फूलोदेवी नेताम ने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कांग्रेस आवाज उठाएगी। महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। नेताम ने बताया कि महिला कांग्रेस 10 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इस दौरान प्रदेश में जितने भी बलात्कार व अत्याचार के मामले उजागर हुए है उसे लेकरआवाज उठाएंगी।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Congress Party
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • CG Congress
  • Chhattisgarh Congress party
  • Chhattisgarh's Mahila Congress
  • Chhattisgarh's Mahila Congress surround CM House
  • छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस