मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज आरंग विधानसभा दौरे पर, स्पंज आयरन एसोसिएशन से भी करेंगे मुलाकात

Dolly patil | Aug 03, 2024, 10:17 IST
vishunu dev saye
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने वाले है। आरंग में साय एक कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ केमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहने वाले है। सीएम साय सुबह 12 बजे रायपुर से रवाना होंगे और 12.40 से दोपहर 2.10 बजे तक आरंग में ही रहेंगे।



यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम समाप्त कर के सीएम दोपहर 2.10 पर रायपुर लौटेंगे।



कारोबारियों की बैठक

इसके अलावा आज स्पंज आयरन एसोसिएशन सीएम साय से मुलाकात करेंगे। वहीं, आज शाम 6 बजे डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ कारोबारियों की बैठक भी होगी। इसमें उद्योगमंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहने वाले है।



आपको बता दें कि बिजली के दाम बढ़ने से उद्योगपतियों ने 29 जुलाई की रात 12 बजे से 200 मिनी स्टील प्लांटों को बंद कर दिया है।



नितिन नबीन छत्तीसगढ़ दौरे पर

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहने वाले है। वे दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।



बैठक में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा निगम मंडल की नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil


Tags:
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा
  • Chief Minister Vishnu Dev Sai
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी सहप्रभारी नितिन नबीन
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन