यहां पढ़ाई नहीं बच्चों के साथ होती है अश्लील बातें... क्लास टीचर की दरिंदगी का पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

Kanak Durga Jha | Aug 17, 2024, 16:04 IST
Class teacher's brutality exposed
छत्तीसगढ़ की राजधानी के एक स्कूल के क्लास टीचर की काली करतूत का पर्दाफाश हुआ है। समता कॉलोनी के एक शासकीय स्कूल का क्लास टीचर बच्चियों को अश्लील मैसेज भेजता था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी से हैरान कर वाला मामला सामने आया है। एक क्लास टीचर की काली करतूत का पर्दाफाश हुआ है। समता कॉलोनी के एक शासकीय स्कूल का क्लास टीचर बच्चियों को अश्लील मैसेज भेजता था। बच्चियों पर क्लास टीचर की नियत गंदी थी। आरोपी टीचर बच्चियों को अश्लील मैसेज के साथ-साथ प्राइवेट स्टेटस भी लगाता था।




बच्चियों को दिखाने के लिए लगाता था गंदे स्टेटस

बच्चियों को दिखाने के लिए टीचर प्राइवेट करके गंदे स्टेटस लगाता था। स्टेट्स में कई बार अश्लील शायरी और गंदी वीडियो लगाया करता था। बच्चियां टीचर के इस हरकत जब टीचर बार-बार गंदे वीडियो और अश्लील शायरी स्टेटस डालने लगा तो छात्रा ने इसके बारे में अपनी सहेलियों से बात की। छात्रा ने सहेलियों से पूछा की क्या उन्हें क्लास टीचर के स्टेटस दिखाई देते है। पूछताछ के बाद छात्रा को जानकारी मिली की इस तरह के स्टेटस सिर्फ छात्रा को ही दिखाई देता है।





ऐसे मैसेज करता था क्लास टीचर

एक क्लास टीचर स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के वाट्सअप में उसे पिछले 6 महीनों से मैसेज भेजते थे… कभी कहते थे-भरोसा करोगी तो तुमको ऐसा इंसान मिलेगा तो सबसे ज्यादा खुश रखेगा… कभी कहते थे- रात में जब सो जाए तो मैसेज करना.. अपन बात करेंगे… अब इस टीचर के करतूतों की पोल खुल गई है और मासूम बच्ची ने इस पूरे मामले की शिकायत राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाने में दर्ज करा दी है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



देखें ये विडियो





Tags:
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • क्लास टीचर की दरिंदगी का पर्दाफाश
  • बच्चों के साथ होती है अश्लील बातें