सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा : रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, जशपुर में छठ महापर्व में होंगे शामिल

Umeshwari Baghel | Published:
मुख्यमंत्री आज रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस और जशपुर में छठ महापर्व में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज रविवार का दिन खास रहने वाला है। एक ओर भगवान बिरसा मुंडा की याद में जनजातीय गौरव दिवस की धूम रहेगी, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्भीणुदेव साय भी दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद वे जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे, जहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 7:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे।



सुबह 7:25 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के चिपुरपानी स्थित ओपी जिंदल एयरपोर्ट जाएंगे। वहां कुछ देर रुकने के बाद सुबह 9:25 बजे वापस रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।




दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव दिवस की रहेगी रौनक

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे रायपुर के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर 11:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे दशहरा मैदान से रवाना होकर फिर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।




जशपुर में भी कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर से मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:50 बजे हाई स्कूल मैदान हेलीपैड, आरा पहुंचेंगे। यहां से वे आईटीआई आरा जाएंगे। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक उनका समय पंचदेव मंदिर कोसल सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्धारित है।



इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे बगीचा विकासखंड के ग्राम तपकरा पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे से 6 बजे तक छठ घाट तपकरा में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।




शाम को बगीचा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

छठ महापर्व कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे तपकरा से रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम बगडोल पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।



इस तरह मुख्यमंत्री का रविवार रायपुर से लेकर जशपुर तक अलग-अलग कार्यक्रमों में बीतेगा। जनजातीय गौरव दिवस समारोह से लेकर छठ महापर्व तक उनकी मौजूदगी रहेगी।



Tags:
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • दशहरा मैदान
  • छठ महापर्व
  • बिरसा मुंडा
  • Chhattisgarh CM Jashpur visit
  • Janjatiya Gaurav Diwas 2026
  • Chhath Mahaparv Jashpur