सीएम साय ने किया सोरेन पर हमला, कहा - सोरेन परिवार ने आदिवासी समाज को किया बदनाम

Deeksha Nandini Mehra | Jun 30, 2024, 13:21 IST
cm sai statement
सीएम साय ने कहा झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय है। यह आदिवासी समाज का अपमान है।

CM Sai Attacked Hemant Soren : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जुबानी हमला किया है। सीएम साय ने रविवार को पूर्व CM हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जीवन भर अपने कृत्यों से सोरेन परिवार जिस तरह आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, वह भी निंदनीय है।



दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में सीएम साय ने पूर्व सीएम सोरेन के उस बयान पर आड़े हाथों लिया है, जिसमें उसने भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार करते हुए सोरेन परिवार को जनता को लूटकर गाढ़ी कमाई करने वाला परिवार कहा है।



आदिवासी समाज का अपमान

सीएम साय ने आगे कहा कि देश भर में जिस तरह से भाजपा, सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है, ऐसा इससे पहले कभी नहीं था। ऐसे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय है। यह देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान है।



झारखंड की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाले सोरेन और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है l यही कारण है कि अब वे समाज के प्रति ही अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतारू हो गये हैं। सोरेन परिवार का रिश्वत कांड भी अभी तक जनता भूली नहीं है।



भाजपा की लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया

उन्होंने आगे कहा हेमंत सोरेन जी को यह समझ लेना चाहिए कि महज जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं होता है। अंतिम फैसला अभी बाकी है। आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया हुआ है। इसी कारण ऐसी बयानबाजी हो रही है। समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नहीं करेगी, इसका माकूल जवाब देगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • CM Vishnu Deo Sai
  • Hemant Soren statement
  • CM Sai Attacked Hemant Soren