सीएम विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरा , नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

Deeksha Nandini Mehra | Jul 26, 2024, 09:19 IST
दिल्ली दौरे पर सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय का नीति आयोग की बैठक में विजन छत्तीसगढ़ 2047 के लिए बनी योजनाओं की चर्चा करेंगे। इसके अलावा आर्थिक मदद भी मांगेंगे।

CM Vishnu Deo Delhi Visit : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। यहां सीएम नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली जाने के लिए सीएम साय सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



जानकारी के अनुसार इस बैठक में सीएम साय विजन छत्तीसगढ़ 2047 के लिए बनी योजनाओं के लिए आर्थिक मदद मांगेगे। इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सीएम विष्णु देव साय, दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और कुछ वरिष्ठ सचिव भी शामिल होंगे।



राज्यपाल भी जाएंगे दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 2-3 अगस्त को गवर्नर कांफ्रेंस बुलाया है। राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यकाल का दूसरा और कई राज्यपालों के कार्यकाल का अंतिम कांफ्रेंस होगा। इसमें आदिवासी बहुल राज्यों के विकास पर चर्चा होगी। इस कांफ्रेंस में शामिल होने राज्यपाल हरिचंदन 31 अगस्त को चार दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनके साथ सचिव यशवंत कुमार भी शामिल होंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • NITI Aayog meeting
  • नीति आयोग की बैठक
  • CM Vishnu Deo Sai
  • CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit
  • सीएम साय का दिल्ली दौरा