सीएम साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, विश्वकर्मा पूजा से लेकर दीप कार्यक्रम में होंगे शामिल
Raipur. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरुवार, 17 सितंबर 2026 का दिन विभिन्न कार्यक्रमों से भरा रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह से देर शाम तक रायपुर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा पूजा से होगी।
सुबह मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा पूजा
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 11:30 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे।
गुड़ियारी में श्रमिक महासम्मेलन
दोपहर करीब 12:05 बजे मुख्यमंत्री सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, गुड़ियारी पहुंचेंगे। यहां 12:10 बजे श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:20 बजे वे गुड़ियारी से प्रस्थान करेंगे।
बैरागढ़ में किसान-मजदूर सम्मेलन और विश्वकर्मा पूजा
दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री बैरागढ़ के सुपाचारी बाजार पहुंचेंगे। यहां 2:45 बजे भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4:20 बजे मुख्यमंत्री यहां से रवाना होंगे।
महादेवघाट में कार्यक्रम, फिर तेलीबांधा पहुंचेंगे
शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री महादेवघाट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां 4:45 से 5:45 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 5:50 बजे रवाना होंगे। शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर कुछ समय के लिए कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मरीन ड्राइव में दीप कार्यक्रम
शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 6:35 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब पहुंचेंगे। यहां 6:40 बजे दीप कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात 7:45 बजे मरीन ड्राइव से रवाना होकर करीब 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें…
आज रायपुर में व्यस्त रहेंगे सीएम साय, गोल्फ टूर्नामेंट का करेंगे उद्घाटन
छात्राओं से दुर्व्यवहार पर भड़के सीएम साय : कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
सीएम विष्णु देव साय आज इंदौर दौरे पर, सोनकर बाड़ी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
भोपाल में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे सीएम मोहन यादव, दोपहर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल