सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार, 29 सितंबर 2026 का दिन विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से निकलेंगे और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे। शाम को वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुबह कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे। इसके बाद करीब 11:15 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में Chhattisgarh Young Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 तथा कृषक समागम से जुड़े कार्यक्रम निर्धारित हैं।
मुख्यमंत्री करीब 11:45 बजे कृषि विश्वविद्यालय से रवाना होकर मंत्रालय, महानक्रम में दोपहर के समय आरक्षित अवधि भी रखी गई है। इसके बाद शाम तक विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठकों का सिलसिलादी भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठकें
दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर-अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक होगी।
कार्यक्रम में दोपहर के समय आरक्षित अवधि भी रखी गई है। इसके बाद शाम तक विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठकों का सिलसिला चलेगा।
जल संसाधन विभाग की भी होगी समीक्षा
कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक निर्धारित है। इसके बाद करीब 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होंगे।
शाम को सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद
मंत्रालय से रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री करीब 6 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम’ में शामिल होने का कार्यक्रम है।
कार्यक्रम करीब 7:30 बजे समाप्त होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री ऑडिटोरियम से रवाना होकर करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक नजर में
- 11:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
- 11:15 बजे: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
- 11:45 बजे: कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान
- 12:00 बजे: मंत्रालय, महानदी भवन आगमन
- 12:30 बजे: परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक
- 5:00 बजे: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक
- 5:30 बजे: मंत्रालय से प्रस्थान
- 6:00 बजे: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आगमन
- 6:30 बजे: सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम
- 7:30 बजे: ऑडिटोरियम से प्रस्थान
- 7:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास आगमन