रायपुर में आज व्यस्त रहेगा सीएम साय का दिन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Harrison Masih | Sept 07, 2026, 09:28 IST
सीएम साय का कार्यक्रम
सीएम साय का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दौरा शपथ ग्रहण समारोह से शुरू होगा, इसके बाद वे पुस्तकालय सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Raipur. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सोमवार, 7 सितंबर 2026 का कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार उनका अधिकांश समय रायपुर में रहेगा।



निवास से रवाना होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 1:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद 1:25 बजे वे कार द्वारा राजभवन पहुंचेंगे।



लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह

मुख्यमंत्री 1:30 बजे लोक भवन, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह में शामिल होने के बाद वे 2:20 बजे लोक भवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।



सीएम साय का कार्यक्रम


मुख्यमंत्री निवास में आगमन एवं आरक्षित समय

कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद 3 बजे वे पुनः मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे।



पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां 3:15 से 4:15 बजे तक रायपुर संभाग पुस्तकालय सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।



शाम को वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री 4:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।



ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम साय का रायपुर-बिलासपुर दौरा, तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल



छत्तीसगढ़ की चिट्ठी: ट्रांसफर से जेल तक, छुट्टी से झीरम तक



इन दस नक्सलियों ने किया झीरम कांड, दोषी का बेटा बोला, बेगुनाह को ठहराया गुनहगार



रायपुर में आज व्यस्त रहेंगे सीएम साय: किसान मोर्चा और कॉन्क्लेव में होंगे शामिल



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • शपथ ग्रहण समारोह
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री निवास
  • सीएम साय