आज बलौदाबाजार दौरे सीएम विष्णुदेव साय, मोवली महासभा कार्यक्रम में होंगे शामिल

Deeksha Nandini Mehra | Jun 30, 2024, 13:11 IST
सीएम विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे।उससे पहले सीएम साय राजधानी रायपुर में नारायण लिम्ब एवं फिटमेंट शिवर कार्यक्रम में शामिल होंगे

CM Vishnu deo Sai Visit Balodabazar Today : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। बलौदाबाजार दौरे से पहले सीएम साय राजधानी रायपुर में नारायण लिम्ब एवं फिटमेंट शिवर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह शिविर जैन दादा बाड़ी में आयोजित है। उसके बाद मुख्यमंत्री 12:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे।



इन कार्यक्रम में होंगे शामिल

नारायण लिम्ब एवं फिटमेंट शिवर के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12:35 बजे के रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे।



जिसके बाद वह बलौदाबाजार में आयोजित आदिवासी गोड समाज मोवली के महासभा कार्यक्रम में इस बीच शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री 2:50 बजे राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।



डिप्टी सीएम अरुण साव का दौरा कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी और अहिवारा प्रवास पर जाएंगे। डिप्टी सीएम साव सुबह 11: 50 बजे रायपुर से बाय रोड धमतरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:20 बजे धमतरी पहुंचेंगे। यहां आयोजित में देवांगन समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh samachar
  • CM Vishnu Deo Sai
  • सीएम साय का आज का कार्यक्रम