आज अपने गृह जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव में भी शामिल होंगे

Sanjay Dhiman | Nov 12, 2025, 11:14 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय आज अपने गृहजिले जसपुर का दौरा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे गोकुलधाम कण्डोरा कुनकुरी में यादव समाज के गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव में शामिल होंगे।

RAIPUR. गुजरात से लौटने के बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को अपने गृह जिले जसपुर का दौरा करेंगे। वे सुबह 11:30 बजे रायपुर से जसपुर के लिए रवाना होंगे।



फिर दोपहर 1 बजे ग्राम मुंडाडीह पहुंचेंगे और वहां के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2:40 बजे वे कुनकुरी में एक और कार्यक्रम में शामिल होंगे।



इसके बाद, सीएम साय गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव में भी भाग लेंगे। शाम 5 बजे के आसपास मुख्यमंत्री साय रायपुर लौटेंगे।




यह खबरें भी पढ़ें...



रायपुर सुपरबाइक चैंपियनशिप: 30 फीट ऊंचाई पर स्टंट, 110 बाइकर्स ने दिखाया कमाल, सीएम साय और रमन सिंह भी हुए शामिल



छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: मैनपाट में जम गई ओस की बूंदें, दुर्ग में सर्द हवाओं के कारण 7 डिग्री गिरा पारा



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम (12/11/2025)

  1. 11:30 AM - राजधानी रायपुरसे प्रस्थान: मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
  2. 12:50 PM - बगिया, तहसील कांसाबेल में आगमन: मुख्यमंत्री साय हेलीकाप्टर से बगिया, कांसाबेल पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  3. 1:00 PM - ग्राम मुंडाडीह: मुख्यमंत्री साय ग्राम मुंडाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम फरसाबहार तहसील में आयोजित होगा।
  4. 2:40 PM - कुनकुरी में गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव: मुख्यमंत्री साय कुनकुरी में आयोजित महाकुल यादव समाज के गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव में भी भाग लेंगे। यह पूजा महोत्सव यादव हर साल बड़ें स्तर पर आयोजित करता है।
  5. 5:00 PM - रायपुर वापसी: शाम को मुख्यमंत्री साय रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का इस दौरे में एक प्रमुख हिस्सा गोकुल अष्टमी पूजा महोत्सव है। यह महोत्सव हर साल महाकुल यादव समाज द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी इसका महत्व है।



यह खबरें भी पढ़ें...



हाफ बिजली बिल योजना में बड़ी राहत राहत दे सकती है सरकार, सीएम साय ने दिए संकेत



सीएम साय ने कहा कलेक्टर-एसपी आपसी समन्वय से करें काम, वन की जमीन से अतिक्रमण हटाएं फॉरेस्ट अफसर



Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • गुजरात
  • जशपुर
  • राजधानी रायपुर
  • मुख्यमंत्री साय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम