बजट सत्र से पहले सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के साथ शनिवार को किसका आशीर्वाद लेने जाएंगे

Marut raj | Jul 12, 2024, 11:35 IST
CM Vishnudev Sai cabinet Ayodhya Ramlala Chhattisgarh News the sootr
मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ सभी कैबिनेट मंत्री 13 जुलाई को अयोध्या जा रहे हैं। वहां ये सभी रामलला के दर्शन कर राज्य की खुशहाली के लिए कामना करेंगे।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बजट सत्र से पहले सीएम विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला का आशीर्वाद लेने जाएंगे। सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शनिवार यानी 13 जुलाई को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे।



चार्टड प्लेन से जाएगी सरकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम साय और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। राजस्व, आपदा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा के अनुसार बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ सभी कैबिनेट मंत्री 13 जुलाई को अयोध्या जा रहे हैं। वहां ये सभी रामलला के दर्शन कर राज्य की खुशहाली के लिए कामना करेंगे।



जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9 बजे सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री प्राइवेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि दर्शन करने के बाद देर शाम राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे।



Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • अयोध्या में रामलला के दर्शन
  • रामलला के दर्शन को ऐसे पहुंचें
  • रामलला के दर्शन
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय