सीएम विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा आज- महिलाओं और किसानों से करेंगे संवाद, देंगे कई सौगात
RAIPUR. 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) का दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए काफी व्यस्त रहेगा। वह गुरुवार को अपने गृह जिले जशपुर (Jashpur) का दौरा करेंगे। इस दौरे में वे कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगे। वे श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम नारायणपुर में संतों का आर्शीवाद भी लेंगे।
सर्वेश्वरी समूह आश्रम से लेंगे संतों का आर्शीवाद
जशपुर पहुंचने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री साय कुनकुरी, जशपुर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम नारायणपुर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यह मुलाकात 12:40 बजे तक चलेगी। इसके बाद
सीजी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
यह खबरें भी पढ़ें...
सीनियर सिटिजन और दिव्यांगों को छत्तीसगढ़ सरकार करा रही फ्री तीर्थ यात्रा, आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW ने पेश किया 7 हजार पन्नों का चालान, पूर्व IAS समेत 6 आरोपियों के नाम शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम को ऐसे समझें
|
किसान महतारी सम्मेलन में अन्नदाताओं को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री साय के दौरे का मुख्य आकर्षण किसान महतारी सम्मेलन होगा। वह दोपहर 12:45 बजे हाई स्कूल मैदान नारायणपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:40 बजे तक इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
इस सम्मेलन में वे किसानों और महिलाओं के विकास की नई योजनाओं की घोषणा करेंगे। यहां वे महिला, किसानों और ग्रामीण परिवारों के उत्थान के लिए नीतियों पर बात की जाएगी। साथ ही कई योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी साझा की जाएगी।
विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा में होंगे शामिल
किसान सम्मेलन के बाद, मुख्यमंत्री 1:40 बजे हाई स्कूल मैदान से कार द्वारा रवाना होंगे। वे 1:50 बजे ग्राम-नारायणपुर के विकासखंड कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां वे श्री विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो 2:20 बजे तक चलेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ सरकार ने अडानी कंपनी को दी कोल परियोजना की मंजूरी, 7 लाख पेड़ों पर चलेगी आरी, टूटने की कगार पर रामगढ़ पहाड़
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 1188 शिक्षकों को झटका, क्रमोन्नति की मांग वाली याचिकाएं खारिज, जानें वजह
शाम को रायपुर लौटेंगे
अपने सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे जशपुर से रायपुर के लिए वापस लौटेंगे। पूरे दिन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में मिली प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण सरकार के स्तर पर किया जाएगा।