ई-रिक्शा चलाते दिखे कलेक्टर गौरव कुमार, रायपुर में EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग की शुरुआत

Harrison Masih | Jun 26, 2025, 16:37 IST
Collector Gaurav Kumar seen driving e-rickshaw EV traffic patrolling in Raipur the sootr
राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब आमतौर पर सरकारी बैठकों और निरीक्षणों में दिखने वाले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार खुद ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर नजर आए।

EV Traffic Patrolling: राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब आमतौर पर सरकारी बैठकों और निरीक्षणों में दिखने वाले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार खुद ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर नजर आए। मौका था एक नई और अभिनव पहल के शुभारंभ का, जहां ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैफिक पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई।



इस अभियान की शुरुआत रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ की स्थानीय EV 3-व्हीलर निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक के सहयोग से की है। इन विशेष वाहनों को शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ अब गलियों में भी भेजा जाएगा, ताकि हर स्तर पर ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।



ये खबर भी पढ़ें... शिवपुरी में पति ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्नी देती है झूठे आरोप में फंसाने की धमकी



ईवी पेट्रोलिंग वाहन की विशेषताएं:

यातायात नियमों से संबंधित सचित्र स्लोगन इन वाहनों पर लगाए गए हैं।



इसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System) लगाया गया है, जिससे चलते-फिरते यातायात नियमों की जानकारी दी जा सकेगी।



वाहन पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और इलेक्ट्रिक है, जिससे प्रदूषण मुक्त अभियान को भी बल मिलेगा।



अधिकारियों की मौजूदगी:

कलेक्टर डॉगौरव कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार ने खुद एक ई-रिक्शा चलाकर लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें।



ये खबर भी पढ़ें... CG News | कलेक्टर पति ने IAS पत्नी को अवैध तरीके से दिया 15 एकड़ जमीन का तोहफा !



एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने भी उपस्थित वाहन चालकों से नियमों के पालन की अपील की और बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है।



अन्य प्रमुख अधिकारी जो मौके पर उपस्थित रहे:

डॉ. प्रशांत शुक्ला – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)



सतीश कुमार ठाकुर – उप पुलिस अधीक्षक (यातायात रायपुर)



गुरजीत सिंह – यातायात विभाग अधिकारी



विशाल कुजूर – थाना प्रभारी, यातायात तेलीबांधा



पुनीत परवानी और अमर परवानी – डायरेक्टर, जीके इलेक्ट्रिक ग्रुप



ये खबर भी पढ़ें... शिवपुरी में पति ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्नी देती है झूठे आरोप में फंसाने की धमकी



अभियान का उद्देश्य:

रायपुर पुलिस द्वारा यह पहल स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों में पहले से चल रहे ट्रैफिक जागरूकता अभियान की एक मजबूत कड़ी के रूप में जोड़ी गई है। अब इन ईवी ट्रैफिक पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से सीधे आम जनता तक पहुंचकर जागरूकता फैलाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर नियम उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जाएगी। यह प्रयास रायपुर को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर दुर्व्यवहार के आरोप, कर्मचारी संघ ने की तबादले की मांग



कलेक्टर ने चलाई ई-रिक्शा | रायपुर में EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग | Raipur EV traffic patrolling | Collector drive e-rickshaw | Chattisgarh News



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chattisgarh News
  • कलेक्टर ने चलाई ई-रिक्शा
  • कलेक्टर गौरव कुमार
  • रायपुर में EV ट्रैफिक पेट्रोलिंग
  • Raipur EV traffic patrolling
  • Collector drive e-rickshaw