CG लोकसभा चुनाव पर जुटी कांग्रेस, प्रत्याशियों के चयन पर मंथन शुरू,पूर्व मंत्रियों को ज्यादातर सीटों से टिकट देने का रखा प्रस्ताव

Pratibha Rana | Jan 29, 2024, 10:54 IST
CG लोकसभा चुनाव पर जुटी कांग्रेस, प्रत्याशियों के चयन पर मंथन शुरू,पूर्व मंत्रियों को ज्यादातर सीटों से टिकट देने का रखा प्रस्ताव
रायपुर में 26-27 जनवरी को दिनभर लोकसभा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मंथन होता रहा। कमेटी की चेयरपर्सन रजनी पाटिल ने इस बारे में प्रदेश के नेताओं से लंबी चर्चा की।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने प्रदेश में हार के बाद लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर कई अहम रणनीति बनाई गई। पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर मंथन शुरू हो गया है। पूर्व मंत्रियों को ज्यादातर सीटों से टिकट दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।



इन नामों को लेकर मंथन

इन पूर्व मंत्रियों के नाम की चर्चा में है....



  • राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • बिलासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव
  • दुर्ग और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू
  • रायपुर और महासमुंद से धनेंद्र साहू
  • सरगुजा से डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, खेल साय सिंह
  • कांकेर से मोहन मरकाम, अनिला भेंडिया
  • जांजगीर से डॉ शिवकुमार डहरिया

इसके अलावा इनके नाम भी चर्चा में...

  • बस्तर से मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
  • कोरबा से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत
  • रायगढ़ से धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया
Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • proposal former ministers contest Lok Sabha elections CG
  • screening committee of Chhattisgarh Congress
  • brainstorming selection of candidates for Lok Sabha elections
  • सीजी में पूर्व मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़वाने का प्रस्ताव
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी
  • कांग्रेस में लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर मंथन