छत्तीसगढ़ में एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, कहा भरोसा बरकरार, बीजेपी अध्‍यक्ष बोले- सरकार हम बना रहे

Jitendra Shrivastava | Nov 30, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, कहा भरोसा बरकरार, बीजेपी अध्‍यक्ष बोले- सरकार हम बना रहे
एक्जिट पोल के नतीजों के आते ही प्रदेश में एक बार फिर सियासत गर्माई। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि जनता का भरोसा उन पर बरकरार है।

गंगेश द्विवेदी RAIPUR. एक्जिट पोल के नतीजों के आते ही प्रदेश में एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि जनता का भरोसा उन पर बरकरार है। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दावा किया कि अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मजबूती के साथ सरकार बना रही है।देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को आने हैं। इन चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। आज तेलंगाना में मतदान खत्‍म होने के बाद करीब 7 एजेंसियों ने अलग-अलग एक्जिट पोल जारी किए। अधिकांश एक्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त दर्शाया गया है।



तीन चौथाई बहुमत का फिर दावा



प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक्जिट पोल के नतीजो से भी बेहतर छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आयेंगे। राज्य में कांग्रेस अबकी बार तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनायेगी। कांग्रेस के 75 से अधिक विधायक चुनाव जीतकर आयेंगे। भाजपा चुनावों में दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायेगी। जनता ने कांग्रेस सरकार के 5 साल के कामों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे को देखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस की सरकार ने 5 सालों में राज्य की जनता का भरोसा जीता है। 2018 में 68 सीटों के साथ सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय, पंचायतो का चुनाव जीता। 5 सालों में कांग्रेस कभी कोई चुनाव नही हारी। इस बार भी हम रिकार्ड बरकरार रखेंगे।



हर जगह बढ़ा हमारा वोट प्रतिशतः बीजेपी



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी मजबूती के साथ सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में भाजपा का सर्वाधिक जगह पर वोट प्रतिशत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर की स्थिति में हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।



3 दिसंबर को परिणाम



प्रदेश में 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने हैं। चुनाव के नतीजों से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी दोनों में हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। दोनों चरणों को मिलाकर यहां कुल वोटिंग प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो पिछले चुनाव यानी 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था। यहां पहले चरण में बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र के 20 सीटों पर चुनाव हुए थे, वहीं फेज 2 में बाकी बची 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी।



Tags:
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Exit Poll of Chhattisgarh
  • Congress has lead in Chhattisgarh
  • Congress said trust remains intact
  • BJP said we are forming the government
  • छत्तीसगढ़ के एक्जिट पोल
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
  • कांग्रेस बोली भरोसा बरकरार
  • बीजेपी ने कहा सरकार हम बना रहे