Breaking : कांग्रेस नेता ने परिवार समेत किया सुसाइड, पत्नी और 2 बेटों के साथ खा लिया जहर

Kanak Durga Jha | Sept 01, 2024, 09:54 IST
Congress leader committed suicide along with family
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ जहर का सेवन कर लिया।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ जहर का सेवन कर लिया। जिससे पूरे परिवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्ज को लेकर परिवार कई महीनों से तनाव में था। जिससे परेशान होकर नेता ने यह खौफनाक कदम उठाया।




पत्नी व 2 बेटों के साथ खाया जहर

यह पूरा मामला जांजगीर-चांपा के बोंगापार इलाके का है। कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) पुत्र नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने घर को बाहर से ताला लगा लिया ताकि, किसी को पता न चले फिर खुद ही घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुस गए।



इसके बाद पंचराम ने पीछे के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और अपने साथ-साथ पूरे परिवार को जहर देकर खुदखुशी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को शक हुआ। जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसके घर गई। दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे।



इसकी सूचना पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मार्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने कहा की कांग्रेस नेता ने ऐसा क्यों किया, इसकी गहन जांच की होगी। इसके साथ ही कर्ज की समस्या का भी पड़ताल होगी।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • breaking news
  • CG Congress
  • latest breaking news
  • chhattisgarh breaking news
  • breaking
  • big breaking news
  • Chhattisgarh Breaking
  • Congress leader committed suicide
  • कांग्रेस नेता ने परिवार समेत किया सुसाइड
  • कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या
  • कांग्रेस नेता पंचराम यादव
  • कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड
  • छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड