छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत बनाए गए नेता प्रतिपक्ष, PCC चीफ बने रहेंगे बैज, AICC ने जारी किया आदेश

Vikram Jain | Dec 16, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत बनाए गए नेता प्रतिपक्ष, PCC चीफ बने रहेंगे बैज, AICC ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के CLP नेता के रूप में नियुक्त किया। इसी के साथ आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव नहीं किया है। दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। इस संबंध में AICC ने प्रेस रिलीज जारी किया है।



AICC में महंत के नाम पर लगाई मुहर



बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि भूपेश बघेल और उमेश पटेल नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन AICC में चरण दास महंत के नाम पर मुहर लग गई है। चरणदास महंत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सक्ती सीट से विधायक हैं। महंत 2004 से 2013 तक कार्यकारी और पूर्णकालिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। बता दे कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार और लोकसभा चुनावों की आहट के बीच कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया है।



WhatsApp Image 2023-12-16 at 20.39.20.jpeg


छत्तीसगढ़ में चरण दास महंत कांग्रेस के बेहद सीनियर लीडर माने जाते हैं। अपने राजनीतिक सफर के दौरान कांग्रेस सांसद, केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान चरणदास महंत केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उसके बाद साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर वह विधायक बने। उसके बाद चरण दास महंत को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। वहीं इस बार 2023 के छत्तीसगढ़ चुनाव में चरणदास महंत सक्ती सीट से जीत हासिल कर विधायक बने हैं।



दिल्ली आलाकमान ने दीपक बैज पर दोबारा भरोसा जताया है, इसी के साथ उन्हें दोबारा पीसीसी चीफ की कुर्सी मिल गई है। हालांकि साल 2023 के चुनाव में वह इस बार चित्रकोट विधानसभा सीट से खड़े हुए लेकिन चुनाव हार चुके हैं। उसके बाद भी कांग्रेस आलाकमान ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। दीपक बैज बस्तर सीट से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महत 35 सीटों पर जीत मिली है। जबकि बीजेपी ने 54 सीटों पर राज्य में जीत हासिल की है।



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • PCC Chief Deepak Baij
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • Congress MLA Charandas Mahant
  • Charandas Mahant becomes Leader of Opposition
  • AICC's decision
  • कांग्रेस विधायक चरणदास महंत
  • चरणदास महंत बने नेता प्रतिपक्ष
  • AICC का फैसला