कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज, इतने दिनों के लिए बढ़ी रिमांड

Kanak Durga Jha | Aug 20, 2024, 15:21 IST
Congress MLA Devendra Yadav's bail plea rejected the sootr
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की जमानत खारिज हो गई है।

Congress MLA Devendra Yadav's Arrested : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की जमानत खारिज हो गई है। इसे लेकर आज यानि मंगलवार के दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी हुई। जिसमें जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में जज अजय खाखा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।



कुछ दिन और जेल में रहेंगे यादव


कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनकी न्यायिक रिमांड को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब वे 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, भीम रेजीमेंट के एक बड़े पदाधिकारी के पुलिस को दिए बयान के आधार पर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई है।



बलौदाबाजार हिंसा में देवेंद्र यादव का हाथ!

बलौदाबाजार में जब हिंसा हुई उस वक्त वहां कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव मौजूद थे। उन्होंने हिंसा वाले इलाके में भाषण भी दिया था। पुलिस ने देवेंद्र यादव को इसी आधार पर गिरफ्तार किया है। बता दें कि, गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने कई बार कांग्रेस विधायक को नोटिस जारी किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, इस वक्त देवेंद्र यादव को किसी से भी मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है।



यादव को धोखे से गिरफ्तार किया : बघेल


राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक के बाद गिरफ्तार भिलाई विधायक से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का बड़ा आरोप लगाया है। भूपेश बघेल ने सरकार पर देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। पूर्व CM ने कहा कि देवेंद्र यादव ने बताया कि उनको FIR की कॉपी नहीं दी गई और न ही बताया गया कि किस अपराध में गिरफ्तार किया गया।



उन्हें जितनी नोटिस मिली वो 160 की थी, जो गवाही के लिए होती है। उन्हें गवाही देनी है, यह बताकर ले गए। उन्हें धोखा देकर गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिलने नहीं दिया गया, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल समेत कांग्रेस के करीब 15 विधायक सेंट्रल जेल पहुंचे।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • MLA Devendra Yadav
  • Bhilai MLA Devendra Yadav
  • Bhilai Nagar Congress MLA Devendra Yadav
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार
  • Congress MLA Devendra Yadav's Arrested
  • विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार