पुलिस हिरासत में बदमाश की मौत, शरीर पर चोट के निशान, दो सिपाही लाइन अटैच

Marut raj | Jul 20, 2024, 13:01 IST
Criminal dies Chhattisgarh Korba Police custody constable suspended the sootr
शनिवार सुबह 5 बजे दर्री पुलिस ने सूरज को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया था। सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बदमाश की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 5 बजे पुलिस के जवान उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे, जहां उसकी मौत हो गई। बदमाश का नाम बदमाश सूरज हथठेल था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से मामला गर्मा गया है। एसपी ने इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।



हत्या के प्रयास के केस में थी तलाश

जानकारी के अनुसार सूरज हथठेल बुधवारी का रहने वाला था। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना के अलावा कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी में सूरज अपने दोस्तों के साथ तीन युवकों को धारदार हथियार से लहू लुहान कर दिया था।



दर्री पुलिस ने पकड़ा था

इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी सूरज फरार था। हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर पुलिस सूरज की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह 5 बजे दर्री पुलिस ने सूरज को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया था। सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। सूरज को जो पुलिसकर्मी दर्री से सिविल लाइन थाना लेकर आए थे, उन्हें लाइन अटैच कर जांच की जा रही है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • पुलिस हिरासत में बदमाश की मौत