HDFC बैंक में साइबर ठगी... एस्ट्रोटॉक कंपनी के खाते से निकाले करोड़ों रुपए

Kanak Durga Jha | Aug 20, 2025, 13:22 IST
Cyber fraud HDFC Bank Crores rupees withdrawn Astrotalk companys account
बिलासपुर में एक बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नामी ज्योतिष कंपनी एस्ट्रोटॉक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के खाते से 1 करोड़ 40 लाख रुपए 7 फर्जी चेक लगाकर निकाल लिए गए।

बिलासपुर में एक बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नामी ज्योतिष कंपनी एस्ट्रोटॉक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के खाते से 1 करोड़ 40 लाख रुपए 7 फर्जी चेक लगाकर निकाल लिए गए। इसमें से 70 लाख रुपए सरकंडा स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से निकाले गए।



जानकारी के मुताबिक, आरोपी एडवर्ड थॉमस ने 19 मई को 70 लाख रुपए का एक चेक एचडीएफसी बैंक में जमा किया था। सामान्य जांच के बाद बैंक ने राशि उसके खाते में ट्रांसफर कर दी।



साइबर ठगी से बचने के उपाय

  • डिजिटल युग में बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कुछ सावधानियां जरूरी हैं—
  • चेक या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत कंपनी या अकाउंट होल्डर से कन्फर्म करें।
  • किसी भी बड़े ट्रांजैक्शन पर डबल वेरिफिकेशन सिस्टम अपनाएं।
  • बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को समय-समय पर साइबर सुरक्षा ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।
  • संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत बैंक और पुलिस को दें।


पूछताछ में आरोपी एडवर्ड थॉमस ने खुलासा किया कि उसे यह चेक रितेश केशरवानी ने दिया था। इस धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी सोनल खुटि और आरती यादव की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।









Cyber attack | Cyber fraud | Chhattisgarh Cyber fraud | chhattisgarh cyber fraud news | cyber fraud gang | Cyber Fraud in India | HDFC बैंक में साइबर ठगी



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Cyber ​​fraud
  • cyber fraud gang
  • Cyber Fraud in India
  • Cyber attack
  • Chhattisgarh Cyber fraud
  • chhattisgarh cyber fraud news
  • HDFC बैंक में साइबर ठगी