कवर्धा में युवती ने की इंटरकास्ट लव मैरिज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बताया खतरा, बोली- कुछ भी होता है तो वही जिम्मेदार

Vikram Jain | Dec 17, 2023, 24:00 IST
कवर्धा में युवती ने की इंटरकास्ट लव मैरिज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बताया खतरा, बोली- कुछ भी होता है तो वही जिम्मेदार
कवर्धा में युवती ने इंटरकास्ट लव मैरिज करने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर खतरा बताया है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवती ने इंटरकास्ट लव मैरिज की है, शादी के बाद युवती ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को लेकर एक वीडियो जारी किया है। युवती ने वीडियो में जान का खतरा होने का आरोप लगाया है। इस वीडियो में युवती ने डिप्टी सीएम को अपना चाचा बताया है और कहा है कि यह शादी में अपनी मर्जी से कर रही हूं। यदि कुछ भी होता है, तो इसके लिए उसके चाचा यानी डिप्टी सीएम विजय शर्मा ही जिम्मेदार होंगे। युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है। इसमें युवती कह रही है कि उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।



वायरल वीडियो में क्या कह रही लड़की?



वायरल वीडियो में युवती अपना पूरा परिचय बता रही है। वह कह रही है कि उसका नाम अंजली शर्मा है, पिता का नाम अजय कुमार शर्मा बता रही है। इसी के साथ ही वह अपने पति का नाम अमन कुमार घोसले बता रही है। वह कवर्धा की रहने वाली है और यह शादी उसने अपनी मर्जी से की है। अंजली शर्मा कह रही है कि मेरे घर वाले इस शादी से इनकार कर रहे थे क्योंकि हम दोनों की जाति अलग थी, लेकिन मुझे अमन से प्रेम है, इसलिए यह शादी में अपनी मर्जी से कर ली हूं। मैं अपने घर से आ गई और अमन के घर में बैठ गई, यहां परिवार वालों ने मेरी शादी करवा दी।



'अगर मुझे कुछ होता है तो...'



अंजलि शर्मा कह रही हैं कि अगर यह शादी नहीं होती तो मेरा कहीं और जीवन नहीं हो सकता था। मुझे मेरे घर से कई धमकी मिल चुकी थी कि अगर यह शादी हुई तो वह मुझे मार देंगे या मेरे पति के घर वालों को मार देंगे यदि मुझे या मेरे पति के घर वालों को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी मेरे चाचा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की होगी। क्योंकि वहीं मेरी शादी के सबसे ज्यादा खिलाफ थे। लेकिन अभी मैं अमन के साथ खुश हूं और आगे भी खुश रहूंगी।



'मेरी दिमागी हालत ठीक, इसे बिगाड़ने की कोशिश हुई'



युवती ने वीडियो में बताया है कि मैं बिल्कुल ठीक हूं मेरी दिमागी हालत एकदम ठीक है लेकिन पहले इसे खराब करने की कोशिश की गई है। मैं बिल्कुल ठीक हूं मेरी दिमागी हालत बिल्कुल सामान्य है और मैं एक बालिक हूं शासन-प्रशासन और मेरे परिवार जनों से मेरा निवेदन है कि मुझे परेशान ना किया जाए और खुद भी चैन से रहे मैं जीवन भर यही रहना चाहती हूं और अपने घर वापस नहीं जाना चाहती।



युवती ने खुद को बताया डिप्टी सीएम शर्मा की भतीजी



छत्तीसगढ़ में एक वीडियो संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की खास बात यह है कि युवती खुद को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की भतीजी बता रही है। आपको बता दे कि बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की छत्तीसगढ़ में हिंदूवादी नेता के तौर पर छवि हैं। यह धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं। फिलहाल प्रेम विवाह से जुड़ा यह मामला चर्चा में हैं।



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Intercaste love marriage in Kawardha
  • Deputy CM Vijay Sharma
  • love marriage of Deputy CM Vijay Sharma niece Anjali
  • video of love marriage goes viral
  • कवर्धा में इंटरकास्ट लव मैरिज
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा की भतीजी अंजलि का प्रेम विवाह
  • लव मैरिज का वीडियो वायरल