ग्राहकों की एफडी की रकम बतौर लोन दूसरे खाते में हुई ट्रांसफर, मचा हड़कंप

Pravesh Shukla | Jul 26, 2025, 09:43 IST
dongargarh-axis-bank-fraud-case the sootr
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में संचालित एक्सिस बैंक की ब्रांच में ग्राहकों के करोड़ों रुपए का गबन का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में बैंक के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।


डोंगरगढ़। शहर के महावीर तालाब इलाके में संचालितएक्सिसबैंक कीब्रांचमें ग्राहकों के करोड़ों रुपए का गबन का मामला सामने आया है। इसफर्जीवाड़ेमें बैंक के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।



पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर युवतियों को आगरा ले रहे नन समेत 3 गिरफ्तार, धर्मांतरण का मामला दर्ज



दूसरे खाते में ट्रांसफर की रकम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक के एक अधिकारी ने ग्राहकों से इजाजत लिए बिना ही उनकी ओर से एफडी की गई राशि में से 80 प्रतिशत से अधिक की रकम को लोन के तौर पर निकालकर किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया है।

पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट जॉब का ऑफर,पाकिस्तानी अकाउंट की धमकी... मां-बेटे ने सेना के जवान से ठगे लाखों



गुस्से में व्यापारी

मामले का खुलासा होने के बाद शहर के व्यापारियों के होश उड़ गए साथ ही वो बेहद गुस्से में हैं। फिलहाल कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द,यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी



पुलिस कर रही जांच

डोंगरगढ़थाना प्रभारी उपेंद्र शाह के मुताबिक इस तरह की जानकारी आई है। कितनी राशि का गबन किया गया है। फिलहाल बैंक इसकी जांच कर रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल अब तक इस मामले में एफआईआर नहीं हुई है।



पढ़ें छत्तीसगढ़ में 38 लाख राशन कार्डधारियों की होगी जांच,जानें क्यों आए जांच के घेरे में





bank fraud,bank scam,Axis Bank in Raipur,fraud,crime news,Chhattisgarh News,CG News,धोखाधड़ी,छत्तीसगढ़न्यूज,सीजीन्यूज, एक्सिस बैंक, क्राइम न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, सीजी न्यूज



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • crime news
  • क्राइम न्यूज
  • bank fraud
  • fraud
  • धोखाधड़ी
  • गबन
  • bank scam
  • एक्सिस बैंक
  • Axis Bank in Raipur