DPS SCHOOL में पैरेंट्स ने किया हंगामा , 12 साल की बच्ची के साथ टीचर ने की गंदी हरकत
Kanak Durga Jha | Aug 02, 2024, 15:17 IST
DPS School Bhilai Durg Parents uproar Chhattisgarh News the sootr
छत्तीसगढ़ के भिलाई डीपीएस स्कूल में 12 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया था। घटना का आरोप स्कूल के ही टीचर पर लगा था।
रायपुर.छत्तीसगढ़ के भिलाई में डीपीएस स्कूल में 12 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया था। घटना का आरोप स्कूल के ही टीचर पर लगा था। आरोपी पर कार्रवाई न होने से नाराज पैरेंट्स ने स्कूल में प्रदर्शन किया।
घटना को महीनाभर होने को आया
छत्तीसगढ़ के भिलाई में डीपीएस स्कूल में 12 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करने का मामला करीब 27 दिन पहले सामने आया था। इस घटना को एक महीना होने को आया है। अभिभावकों का आरोप है कि इतने लंबे समय बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्कूल प्रबंधन घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है।