CG lok sabha election result 2024 : दुर्ग सीट पर BJP के विजय बघेल 4 लाख 38 हजार 226 वोटों से जीते

Deeksha Nandini Mehra | Jun 04, 2024, 15:09 IST
दुर्ग लोकसभा सीट चुनाव परिणाम
लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल फिर से सांसद चुने गए हैं। बघेल ने कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 4 लाख 38 हजार 226 वोटों हराया।

Durg Lok Sabha Seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट पर बीजेपी ने फिर से जीत का परचम लहराया है। दुर्ग सीट से बीजेपी के विजय बघेल की बड़ी जीत हुई हैं। विजय बघेल 4 लाख 38 हजार 226 वोटों से जीत गए हैं। बीजेपी के विजय बघेल को 9 लाख 56 हजार 497 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के राजेंद्र साहू को करारी शिकस्त मिली है। विजय बघेल ने जीत के लिए जनता का आभार जताया है। दुर्ग में बीजेपी की जीत सुनिश्चित होते ही बीजेपी कार्यकर्ता झूमने लगे। जीत को लेकर बीजेपी में जश्न का माहौल है।



दुर्ग लोकसभा छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 7 सीटें- दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ भाजपा के खाते में गई थी। कांग्रेस पार्टी के विधायक पाटन और भिलाई नगर विधानसभा सीटों पर हैं।


दुर्ग लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 20 लाख 90 हजार 414 मतदाता हैं। इनमें से 15 लाख 40 हजार 193 ने वोटिंग की थी। दुर्ग में वोटिंग परसेंट 73.68 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


दुर्ग सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद विजय बघेल पर फिर से विश्वास दिखाया था। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे हैं। दुर्ग इलाके में विजय बघेल के सामने भूपेश बघेल की लोकप्रियता की चुनौती होगी। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से राजेंद्र साहू को चुनावी मैदान में उतारा था। वे जिला सहकारी बैंक, दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।





साल जीत वोट मार्जिन



  • 2024 विजय बघेल ( बीजेपी) 4, 38, 226
  • 2019 विजय बघेल (बीजेपी) 3,91,978
  • 2014 ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 16,848


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



दुर्ग लोकसभा चुनाव परिणाम | lok saha election 2024 counting





Tags:
  • lok saha election 2024 counting
  • दुर्ग लोकसभा सीट
  • दुर्ग लोकसभा चुनाव परिणाम
  • Durg Lok Sabha