ED की बड़ी कार्रवाई, विजय अग्रवाल के घर से 70 लाख कैश और मोबाइल जब्त
रेलवे के ठेकेदार और दुर्ग के होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल के निवास, होटल, उनके केशियर और उनके बड़े भाई के घर दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने विजय अग्रवाल के निवास से 70 लाख रुपए नकद, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त किया है। मनी लॉड्रिंग के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
| सुबह-सुबह दबिश- मंगलवार सुबह 6 बजे ईडी की टीम दुर्ग के दीपक नगर में विजय अग्रवाल के घर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कई जगहों पर छापेमारी- विजय अग्रवाल के निवास, होटल सागर, मैनेजर के घर और दिल्ली स्थित बड़े भाई के घर पर ईडी ने एक साथ छापे मारे। बड़ी जब्ती- कार्रवाई में 70 लाख रुपए कैश, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ईडी के हाथ लगे। महादेव ऐप से जुड़ा कनेक्शन- शादी समारोह में मौजूदगी के आधार पर विजय अग्रवाल का नाम महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी मनी लॉड्रिंग जांच में आया। जयपुर रेड से खुली परतें- जयपुर में सौरभ आहुजा की शादी में पूछताछ के दौरान ईडी को अग्रवाल के लिंक की अहम जानकारी मिली। |
मनी लॉड्रिंग के तहत कार्रवाई कर रही ईडी
जानकारी मिली है कि ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉड्रिंग के तहत की जा रही है। महादेव सट्टा ऐप की काली कमाई को सौरभ आहुजा इधर से उधर करता है। इसी क्लू के अधार पर ईडी की टीम ने सौरभ आहुजा की शादी स्थल जयपुर में रेड मारी थी। उस दौरान सौरभ आहुजा भाग गया था।
ईडी की टीम ने उसके आयोजन में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से पूछताछ की। वहां विजय अग्रवाल भी मौजूद था। बताया जाता है कि वहीं से ईडी को अग्रवाल के तार महादेव सट्टा ऐप की रकम को इधर से उधर करने वालों से जुड़ने का क्लू मिला।
होटल कारोबारी विजय अग्रवाल | होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर से 70 लाख जब्त | मनी लॉड्रिंग में ईडी की बड़ी कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧