IPS अधिकारियों की नवीन पद स्थापना, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Jitendra Shrivastava | Mar 11, 2024, 20:30 IST
THESOOTR
छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने IPS अधिकारियों की नवीन पद स्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी यशपाल सिंह को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग के जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी यशपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की महिला अधिकारी रत्ना सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।



लिस्ट देंखे...


THESOOTR


पंकज शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने


राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी श्री पंकज शुक्ला को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नवीन पदस्थापना प्रदान की गई।



THESOOTR


उप पुलिस अधीक्षकों का तबादला आदेश


पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) का तबादला हुआ है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।



देंखे लिस्ट...


THESOOTR


THESOOTR


THESOOTR




Tags:
  • ips
  • पद स्थापना