फेयरवेल पार्टी में एक्शन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर काटा चालान

VINAY VERMA | Feb 10, 2026, 12:25 IST
farewell party stunt chhattisgarh police fine
छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की चाहत में छात्र स्टंट कर रहे हैं। जांजगीर जिले में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने गाड़ियों के बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी की। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों से जुर्माना वसूला है।

News In Short

  • जांजगीर जिले के GLD स्कूल के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी में स्टंट कर रहे थे।
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की है।
  • पुलिस ने हर वाहन चालक से 2800 रुपए जुर्माना भी वसूला है।
  • पुलिस अधीक्षक ने लोगों से खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है।

News In Detail

छत्तीसगढ़ में रील्स बनाने के लिए युवा अलग-अलग करतब कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की चाहत स्कूली छात्रों को महंगा पड़ गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए वाहन मालिकों से चालान के रुप में 2800-2800 रुपए वसूले हैं। मामला जांजगीर जिले का है जहां खैरताल के GLD स्कूल के छात्रो ने फेयरवेल पार्टी के साथ गाड़ियों के साथ स्टंटबाजी की थी।



क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 4 फरवरी को आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान खैरताल स्थित GLD स्कूल के कुछ छात्र-छात्राओं ने कार के बोनट पर बैठकर स्टंट किया था। इसमें एक ट्रैक्टर भी शामिल था। बताया जा रहा है कि कुछ छात्र स्कूल आने के दौरान भी सड़कों पर स्टंटबाजी करते आ रहे थे। इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे।



98f173a3-7ca


पुलिस हरकत में आई

वीडियो सामने आने के बाद नवागढ़ पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहनों की पहचान की। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस द्वारा हर एक वाहन चालक से 2800-2800 रुपए समन शुल्क वसूला गया।



WhatsApp-Image-2026-02-09-at-7.44.29-PM-1024x768-728471


पुलिस अधीक्षक के निर्देश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के अनुसार स्कूली छात्र अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहे हैं। फेयरवेल पार्टी के दौरान की गई स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि खतरनाक स्टंट से बचें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।



05e51bd7-0ac


ये खबरें भी पढ़िए...



फेयरवेल पार्टी में हंगामा, शिक्षा के मंदिर को बना दिया डांस का मंच, अश्लील गानों डांस होने के आरोप



सड़कों पर स्टंटबाजी से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट नाराज, पूछा- अमीरजादों के आगे क्यों बेबस है पुलिस? CS से मांगा एफिडेविट



छत्तीसगढ़ न्यूज: 30 फीट ऊंचाई पर स्टंट, 110 बाइकर्स ने दिखाया कमाल



ट्रैफिक चालान न भरने वालों पर प्रशासन का कड़ा रुख, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • सोशल मीडिया
  • फेयरवेल पार्टी में हंगामा
  • पुलिस अधीक्षक
  • फेयरवेल पार्टी