छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची आई सामने, प्रदेश में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार मतदाता, बढ़े 7 लाख मतदाता

Shivam Dubey | Oct 04, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची आई सामने, प्रदेश में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार मतदाता, बढ़े 7 लाख मतदाता
छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में कुल दो करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता है। जिसमें से 1 करोड़ 1 लाख, 20 हजार 830 पुरुष मतदाता हैं। वहीं महिला मतदाता 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 मतदाता हैं। वहीं राज्य में 790 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, 18-19 साल वाले 7 लाख 23 हजार 771 मतदाता हैं। 18 से 22 साल के 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता हैं। वहीं राज्य में पहली बार वोट डालने वाले 18 लाख 68 हजार 636 मतदाता है। राज्य में 1 लाख 60 हजार 955 दिव्यंग मतदाता हैं। वहीं 1 लाख 86 हजार 215 वरिष्ठ मतदाता के नाम शामिल हैं। राज्य में इस बार 24 हजार 109 पोलिंग स्टेशन बनाएं गए हैं। आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज कई अहम जानकारियां दी।



कभी लग सकती है आचार संहिता



जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर से पहले प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के शास्त्री चौक स्थित कार्यालय के मीटिंग हॉल में आज दोपहर 1 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है, जिसमें उपरोक्त जानकारी दी गई है।बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार 7 लाख मतदाता भी नए मददाता मतदान करने वाले हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार हो गई है। वहीं आज छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। अब कभी चुनाव आयोग राज्य में चुनावों का ऐलान कर सकती है।



Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर समाचार
  • Final voter list of Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची