वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अफसरों की नई जिम्मेदारी

VINAY VERMA | Aug 21, 2026, 12:09 IST
वन विभाग IFS अधिकारियों की तबादला सूची
छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और विभिन्न वनमंडलों के अधिकारी शामिल हैं।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के 9 अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। 21 अगस्त को जारी आदेश के बाद टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वनमंडलों की कमान कई अफसरों के हाथ बदल गई है।



सौरभ सिंह को हाथी रिजर्व की कमान

2017 बैच के सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक पद से हटाकर हाथी रिजर्व, सरगुजा अम्बिकापुर का उप संचालक बनाया गया है।



अचानकमार की जिम्मेदारी दिनेश को

2018 बैच के दिनेश कुमार पटेल अब अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी के उप संचालक होंगे। वे फिलहाल उप वन संरक्षक, मोहला के पद पर थे।



गणेश यूआर को दोहरी जिम्मेदारी

2019 बैच के गणेश यूआर को अचानकमार टाइगर रिजर्व के उप संचालक पद से हटाकर वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।



मुंगेली से मोहला पहुंचेंगे अभिनव

2021 बैच के अभिनव कुमार की भी पदस्थापना बदली गई है। मुंगेली के उप वन संरक्षक पद से अब वे मोहला में उप वन संरक्षक (प्रादेशिक) की जिम्मेदारी संभालेंगे।



कांगेर घाटी में नया चेहरा

2022 बैच के एस. नवीन कुमार को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक पद से हटाकर पश्चिम भानुप्रतापपुर का उप वन संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।



उनकी जगह 2023 बैच के गौतम पादीभर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक होंगे। गौतम अभी गौरेला वनमंडल, मरवाही में उप वनमंडलाधिकारी थे।



गुरु घासीदास की कमान श्वेता को

2023 बैच की श्वेता कम्बोज को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर का उप संचालक बनाया गया है। वे अम्बिकापुर वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी थीं।



इंद्रावती की जिम्मेदारी सुमेध को

2023 बैच के सुमेध संजय सुरवणे अब इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर के उप संचालक होंगे। वे सुकमा वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी थे।



मुंगेली में तन्मय की पोस्टिंग

2023 बैच के तन्मय कौशिक को रायगढ़ से मुंगेली भेजा गया है। उन्हें उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।



स्टायलो मंडावी का भी प्रभार घटेगा



विभाग ने 2011 बैच की स्टायलो मंडावी के प्रभार को लेकर भी निर्देश जारी किया है। वे प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर संभाल रही हैं। विभाग के 8 अगस्त के आदेश के पालन में उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के दिन से मंडावी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को छोड़कर शेष प्रभार से मुक्त होंगी।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ वन विभाग में कितने IFS अधिकारियों का तबादला हुआ है?
    उत्तर: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कुल 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का तबादला किया है।
  2. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर का नया संचालक किसे बनाया गया है?
    उत्तर: 2023 बैच के IFS अधिकारी गौतम पाटीदार को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर का नया संचालक नियुक्त किया गया है।
  3. छत्तीसगढ़ वन विभाग में तबादला आदेश किसने जारी किया है?
    उत्तर: यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

IGKV Paper Leak : बीएससी एग्रीकल्चर परीक्षा रद्द, नई तारीख का हुआ ऐलान



दीपक बैज की नई टीम : युवाओं को मौका, निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी



सीजी पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, दो से चार नवंबर तक होंगे पेपर



Ed Action in CG : अनूप अग्रवाल और प्रतीक अग्रवाल के कई ठिकानों पर छापा





Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • राष्ट्रीय उद्यान
  • वन संरक्षक
  • इंद्रावती टाइगर रिजर्व