पथराव में घायल हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष की मौत

Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2024, 24:11 IST
the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जांजगीर जिले के रहने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष और ट्रांसपोर्टर की बदमाशों ने हत्या कर दी। घर लौटते वक्त हुई वारदात। ICU में इलाज के दौरान मौत।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जांजगीर जिले के रहने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष और ट्रांसपोर्टर की बदमाशों ने हत्या कर दी। 23 मई की रात वह अपनी कार से परिवार के साथ घर लौट रहे थे, तभी बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। बुधवार को उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लूटपाट करने के लिए पथराव किया था, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।



घर लौटते वक्त वारदात


जांजगीर-चांपा जिले के रेमंड परसदा निवासी बालमुकुंद वर्मा ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। 23 मई की शाम 6 बजे वे पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचंद्र चंद्राकर और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर तखतपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे। वहां पर भोजन के बाद वे परसदा लौट रहे थे।



पथराव कर बदमाशों ने ले ली जान



सकरी से वे जांजगीर-चांपा बाइपास होते हुए मस्तूरी की ओर जा रहे थे, तभी सिलपहरी के पास सड़क किनारे खड़े युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। कार का शीशा टूट गया। पत्थर लगने से कार के बीच सीट पर बैठे रामचंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान कार चला रहे बालमुकुंद ने स्पीड कम किया तो युवक अपनी बाइक से सृजन फैक्ट्री की तरफ भाग गए।



ICU में तोड़ा दम



इस घटना में घायल रामचंद्र को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ICU में उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 6 दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।



TI भारती मरकाम ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हत्या के प्रयास में जेल भेजा गया है। घायल की मौत के बाद अब आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • पूर्व जनपद अध्यक्ष
  • ट्रांसपोर्टर की बदमाशों ने हत्या
  • पत्थर से हमला
  • ICU में तोडा दम