भूपेश बघेल का दावा, मोदी-शाह ने दिया पार्टी जॉइन करने का ऑफर, जबाब नहीं दिया तो...
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दावा किया है। बघेल ने कहा कि उन्हें भाजपा से पार्टी जॉइन करने का ऑफर मिला था। जब उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया तो इसके बाद उनके घर पर लगातार छापे पड़ने लगे। ये बयान उन्होंने सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में दिया है।
मुलाकात के बाद छापा पड़ जाता: बघेल
भूपेश बघेल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें एक-दो बार मिलने के लिए बुलाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बात करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।
शुरुआत में समझ नहीं आया कि उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है। बाद में एहसास हुआ कि जब भी वे इन मुलाकातों से लौटते, कुछ ही दिनों में उनके यहां छापा पड़ जाता था।
कौन कौन से केस चल रहे हैं?
भूपेश बघेल ने बताया कि जब भी मुलाकात होती थी, तो उनसे पूछते थे कि उनके खिलाफ कौन-कौन से केस चल रहे हैं। कौन से अधिकारी उन पर भरोसा करते हैं और कैसे मदद की जा सकती है। इस पर उनका कहना था कि वे विपक्ष में हैं और विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना होता है। ये काम वे करते रहेंगे। फिर भी जब मदद की बात होती थी तो उन्हें हैरानी होती थी।
आठ से दस दिन में छापा
पूर्व सीएम ने बताया कि वो अपनी बात कहकर वापस लौट आते थे। लौटने के आठ से दस दिन के अंदर फिर से छापा पड़ जाता था।
एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके कहा आपने मदद करने का वादा किया था। मेरे यहां तो फिर से छापा पड़ गया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों से बात करेंगे।
भूपेश बघेल बोले- बाद में आया समझ
भूपेश बघेल ने कहा कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है।
कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया। बाद में यह बात साफ हो गई कि वे कोई वादा किए बिना ही लौट जाते थे। इसी वजह से उनके यहां छापे मारे जाते थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
भूपेश बघेल सरकार ने माओवादी आतंक को संरक्षण दिया, शाह बोले- 31 मार्च से पहले देश पूरी तरह नक्सल मुक्त
छत्तीसगढ़ न्यूज: फिर खुलेगा भूपेश बघेल से जुड़ा सीडी कांड, सेशन कोर्ट ने मंजूर की CBI की रिव्यू याचिका
सहकारिता सम्मेलन में होगी एमपी की समीक्षा, अमित शाह होंगे शामिल
जापान की नई पीएम ताकाइची ने मोदी को कहा धन्यवाद, मजबूत संबंधों की जताई प्रतिबद्धता