भूपेश बघेल ने BJP नेताओं को बताया केकड़े जैसा, कहा- छत्तीसगढ़ में अदृश्य शक्ति चला रही सरकार
CM Bhupesh Baghel Taunts on BJP : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने बीजेपी नेताओं की तुलना केकड़े से की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की स्थिति केकड़ों जैसी है। सभी नेता एक- दूसरे की टांग मजबूती से पकड़े रहते हैं। दो सीटें खाली हैं मंत्रिमंडल की, उसको भरने की बात हुई तो बाकी चार बदलने की बात आ गई। सरकार कौन चला रहा है पता नहीं, वह अदृश्य शक्ति सरकार चला रही है जो दिखाई नहीं देती।
अब डॉ. रमन की बारी
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को राज्यपाल बनाने की चर्चा पर मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार और बीजेपी नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मंत्री कोई काम नहीं किए तो सी आर क्या लिखें। बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा ले लिया है अब डॉक्टर रमन सिंह की बारी है।
बीजेपी सरकार में सारे काम ठप
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने आगे कहा कि भाजपा में जबरदस्त अराजकता फैली हुई है। सरकार कौन चला रहा है वह अदृश्य शक्ति दिखाई नहीं देती। अधिकारी किसके निर्देश पर काम कर रहे हैं। कोई काम होता दिखाई नहीं दे रहा है सारे काम ठप है।सीनियर लीडर्स को घर बैठा दिया और मंत्री बचने के लिए अपने आकाओं से दौड़ लगवा रहे हैं।
फैक्ट्री मालिक पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
नकली होलोग्राम पर भूपेश बघेल ने कहा फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? ना होलोग्राम सप्लायर बदला है, अगर गलत है तो सप्लायर को बदल देना चाहिए था। इसका मतलब व्यवस्था गलत थी अभी तक बंद हो जाना चाहिए था। खूब चंदा लिया गया लेकिन धंधा नहीं मिला। टेंडर होने के बाद उसे निरस्त कर दिया। चंदे का धंधा जोरों से छत्तीसगढ़ में चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझ पर महादेव सट्टा में लिप्त होने के आरोप लग रहे हैं अगर मुझे यही करना होता तो FIR क्यों कराता? छोटे-छोटे लोगों को पकड़कर साबित क्या करना चाहते हैं। महादेव के बाद गजानन का जिक्र हो रहा है बाद में कहीं रिद्धि-सिद्धि और विष्णु और लक्ष्मी भी आ सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक