पूर्व मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को आया हार्ट अटैक
Marut raj | Published:
कवासी लखमा
कवासी लखमा
छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेसी विधायक कवासी लखमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कवासी लखमा कोंटा से कांग्रेस के विधायक हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कवासी लखमा कोंटा से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नाश्ता करते समय तबीयत बिगड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कवासी लखमा नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।(कांग्रेस विधायक | Former minister | Congress MLA | Congress MLA from Konta Kawasi Lakhma | Congress MLA Kawasi Lakhma | Kawasi Lakhma)