जवानों को मिली बड़ी सफलता... 22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया सरेंडर

Kanak Durga Jha | Aug 20, 2025, 10:06 IST
Four people including Naxal couple with bounty Rs 22 lakh surrendered
CG Naxals surrendered : कोंडागांव में 4 नक्सलियों ने एसपी वाय अक्षय कुमार के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को कुल चार नक्सलियों ने एसपी वाय. अक्षय कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।



बड़े नक्सलियों ने किया सरेंडर

सबसे बड़ा नाम मानपुर डिवीजन के कोतरी एरिया कमेटी प्रभारी लक्ष्मण कोर्राम उर्फ जुन्नू का है, जिन पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी मड्डो उर्फ जरीना ने भी सरेंडर किया, जो कोतरी एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा गवाड़ी जनताना सरकार के अध्यक्ष पांडूराम (1 लाख का इनामी) और कंपनी नंबर 5 से जुड़े नक्सली डॉक्टर सखाराम (8 लाख का इनामी) ने भी हथियार डाल दिए।



पांच बिंदुओं में समझें पूरी खबर

  • कोंडागांव में 4 नक्सलियों ने एसपी वाय. अक्षय कुमार के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।
  • लक्ष्मण कोर्राम और उसकी पत्नी जरीना समेत सभी पर इनाम घोषित था।
  • नक्सलियों को तुरंत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
  • सुरक्षा बलों की कार्रवाई और संगठन के मतभेद आत्मसमर्पण के बड़े कारण रहे।


आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा। तत्काल प्रभाव से इन्हें 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।



FAQ

  1. कोंडागांव में कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया?
    कुल 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
  2. सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कितना इनाम था?
    लक्ष्मण कोर्राम और डॉक्टर सखाराम पर 8-8 लाख, मड्डो उर्फ जरीना पर 5 लाख और पांडूराम पर 1 लाख का इनाम घोषित था।
  3. आत्मसमर्पण के पीछे मुख्य कारण क्या रहे?
    सुरक्षा बलों की कार्रवाई, संगठन में मतभेद और सुरक्षित जीवन की चाह इसके प्रमुख कारण रहे।

CG Naxalite surrender | cg naxal terror | CG Naxal News | Chhattisgarh Naxalites surrender | chhattisgarh naxal surrendered | Chhattisgarh Naxal News | लाखों के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर | इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • chhattisgarh naxal surrendered
  • cg naxal terror
  • Chhattisgarh Naxalites surrender
  • CG Naxalite surrender
  • लाखों के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर