रायपुर में आज निकलेगी गणपति विसर्जन की झांकी, शाम 7 बजे के बाद ये रुट रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

Kanak Durga Jha | Sept 19, 2024, 17:05 IST
Ganpati immersion tableau in Raipur today
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज विशाल गणेश झांकी निकाली जाएगी। इसके लिए शाम 7 बजे से आधे शहर की सड़कें बंद रहेंगी। इसके लिए 8 सड़कों को पूरी तरह से बंद रखा गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज विशाल गणेश झांकी निकाली जाएगी। इसके लिए शाम 7 बजे से आधे शहर की सड़कें बंद रहेंगी। लोगों की भीड़ को देखते हुए शाम 7 बजे से 8 सड़कों को पूरी तरह से बंद रखा गया है। झांकी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 7 सड़कों पर रूट डायवर्ट किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम हो तो वे ही बाहर निकलें और झांकी के दौरान जर्जर मकानों से दूर रहें।



वहीं रायपुर में झांकी के दौरान डीजे-धुमाल बजेगा या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बुधवार को 30 समितियों ने झांकी के साथ डीजे की अनुमति मांगी है। लेकिन, प्रशासन ने अभी तक किसी भी समिति को इसकी मंजूरी नहीं दी है।



शाम 7 बजे के बाद ये सड़कें पूरी तरह से बंद

- शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर जाने वाली।


- मौदहापारा मस्जिद से जयस्तंभ चौक तक की सड़क।


- तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक की सड़क।


- शास्त्री बाजार से मालवीय रोड जाने वाली सड़क।


- सुभाष स्टेडियम से कोतवाली जाने वाली सड़क।


- गांधी मैदान से कोतवाली चौक तक जाने वाली रोड।


- बूढ़ेश्वर चौक से पुरानी बस्ती जाने वाली सड़क।


- लाखेनगर से पुरानी बस्ती की ओर जाने वाली सड़क।




शाम 7 बजे के बाद इन सड़कों पर रूट डायवर्ट

  • शास्त्री चौक से ट्रैफिक कचहरी और फाफाडीह चौक पर डायवर्ट।
    - मौदहापारा से नहरपारा और स्टेशन रोड भेजेंगे।
    - स्टेशन से तेलघानी नाका, भैंसथान रोड से आमापारा की ओर डायवर्ट।
    - सुभाष स्टेडियम से महिला थाना, कालीबाड़ी, टिकरापारा की ओर डायवर्ट।
    - पुरानी बस्ती के ट्रैफिक को बूढ़ापारा से टिकरापारा की ओर डायवर्ट करेंगे।
    - शंकरनगर से आमापारा जाने वाले एक्सप्रेस-वे से स्टेशन होकर जाएंगे।

The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • गणपति विसर्जन की झांकी
  • रायपुर में गणपति विसर्जन की झांकी
  • रायपुर में आज निकलेगी गणपति विसर्जन की झांकी
  • गणपति विसर्जन झांकी
  • रायपुर में आज निकलेगी गणपति विसर्जन झांकी