सावधान! 10वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले ठगों का मायाजाल; पास कराने के नाम पर पालकों को कॉल, QR कोड भेजकर लगा रहे चूना
NEWS IN SHORT
- गरियाबंद में साइबर ठगों की सक्रियता, फर्जी कॉल से लोगों में हड़कंप
- फिंगेश्वर में ठग ने 10वीं के रिजल्ट के नाम पर पैसे मांगे
- पालक ने समझदारी से साइबर ठगी का शिकार होने से बचाया
- साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें: जानें पूरी प्रक्रिया
- 1930 हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल से तुरंत करें शिकायत
NEWS IN DETAIL
Gariaband। Chhattisgarh Board Result :गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से पहले ही (Cyber fraud )साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं।
ठग खुद को बोर्ड ऑफिस का अधिकारी बताकर पालकों को कॉल कर रहे हैं और बच्चों को फेल बताकर पैसे की मांग कर रहे हैं।
ठगों ने पालक से 2500 से 5000 रुपए मांगे
(10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट ताजा खबर)फिंगेश्वर के चेतन निर्मलकर को अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को बोर्ड ऑफिस का अधिकारी बताया और उनकी बेटी को दो विषयों में फेल बताकर पास कराने के लिए
2500 से 5000 रुपए की मांग की। इसके साथ ही उसने मोबाइल पर एपीके फाइल और क्यूआर कोड भेजे, जिससे मोबाइल हैक कर पैसे निकालने की कोशिश की गई।
चेतन निर्मलकर ने तुरंत सतर्कता दिखाई और किसी लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक नहीं किया जिससे वह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। इस घटना से पुलिस ने लोगों को ऐसे ठगों से सतर्क रहने की अपील की है।
साइबर ठगी से बचने के उपाय
यदि आप भी साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो सबसे पहला कदम नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करना चाहिए।
इसके अलावा, आप भारत सरकार द्वारा बनाई गई National Cyber Crime Reporting Portal पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का तरीका
साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाइट खोलें।
File a Complaint पर क्लिक करें और Terms & Conditions को क्लीक करें।
Report Other Cybercrime पर क्लिक करें और Citizen Login से अपनी जानकारी दर्ज करें।
फिर, घटना से जुड़ी पूरी जानकारी भरें और सभी सबूत अपलोड करें।
शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक शिकायत ID मिलेगी, जिसे संभालकर रखें।
साइबर ठगी के मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई करें। जितनी जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे, उतनी ही अधिक संभावना है कि आपका पैसा बचाया जा सके। इसके अलावा, अगर स्थिति तुरंत की है, तो आप 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।
निष्कर्ष
साइबर ठगों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है, खासकर रिजल्ट के समय जब वे बच्चों और पालकों को टारगेट करते हैं। इस प्रकार के मामलों से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक करने से बचें।
यह खबरें भी पढ़े...
आ गया राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
भगवान पास कर दो, 100 लड्डू चढ़ाऊंगी... एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों की अनोखी मन्नतें
मार्च के आखिरी हफ्ते तक आ सकता है राजस्थान 5वीं-8वीं बोर्ड रिजल्ट, जानें नया अपडेट
एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद 4 छात्रों ने की खुदकुशी, बोर्ड ने कहा-फिर मिलेगा मौका