हनुमान अंश फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सीएम साय का बड़ा बयान
समझें क्या है पूरा मामला
- हनुमान अंश फिल्म पर सीएम साय का बड़ा बयान
- फिल्म देखने के बाद टैक्स फ्री पर होगा फैसला
- चांपा हिरासत मौत मामले में दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा
- कलेक्टरों के साथ सेवा संकल्प अभियान पर हुई चर्चा
- सीएम साय बोले- लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
Raipur। छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि वह संगठन के लोगों के साथ यह फिल्म देखेंगे। फिल्म देखने के बाद ही इसे टैक्स फ्री करने को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
फिल्म को लेकर विधायक ने की थी टैक्स फ्री की मांग
भगवान हनुमान और सनातन संस्कृति से जुड़े विषय पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर प्रदेश में चर्चा चल रही है। इससे पहले इंदौर विधायक गोलू शुक्ला ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी। उनका कहना था कि धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों से जुड़ी फिल्म को आम लोग भी आसानी से देख सकें।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर बोले सीएम
चांपा में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की मौत के मामले पर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
कलेक्टरों के साथ सेवा संकल्प अभियान पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के साथ हुई बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत अलग-अलग 12 बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम ने बताया कि अधिकारियों को इन कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए आम लोगों तक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कामों को पहुंचाने पर जोर रहेगा।
FAQ
- क्या छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है?
नहीं, अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि फिल्म देखने के बाद टैक्स फ्री करने पर निर्णय लिया जाएगा। - हनुमान अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग किसने की थी?
फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग इंदौर विधायक गोलू शुक्ला ने की थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। - चांपा पुलिस हिरासत मौत मामले में सीएम साय ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मामले की जांच जारी है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़े...
एमपी के सुनील लोधी ने हनुमान अंश में गाया भजन, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर वायरल
फिल्म हनुमान अंश के नेत्रहीन गायक सुनील की आंखों का इलाज कराएगी सरकार, सीएम का ऐलान
हनुमान अंश के बाद अब तेरा साईं फिल्म की बारी, रिलीज डेट फाइनल