Gangrape In CG : हेड मास्टर ने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, महिला की हालत देख लोगों का दहल उठा दिल

Kanak Durga Jha | Aug 17, 2024, 17:38 IST
Head master along friends gang raped woman the sootr
बिलासपुर में एक हेड मास्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप के वारदात को अंजाम दिया। मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

Gangrape In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में एक हेड मास्टर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बिलासपुर में एक हेड मास्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप के वारदात को अंजाम दिया। मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने गैंगरेप में शामिल हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद शिक्षक अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया है।



जेल पहुंचा हेड मास्टर


बताया जा रहा है कि शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में हेड मास्टर पदस्थ था। वहीं, गैंगरेप मामले में आरोपी हेड मास्टर जेल में बंद है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने अपने दो सा​थी प्रमोद सिंह चंदेल और यजवेंद्र सिंह चंदेल के साथ मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था।



सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप

इसके बाद तीनों ने कार को सुनसान जगह ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर बीते 9 अगस्त को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले की जांच के बाद अब हेड मास्टर अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ये कार्रवाई की है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



देखें ये विडियो





Tags:
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • GANGRAPE
  • cg crime news
  • Gangrape In CG
  • Gangrape In Chhattisgarh
  • Gangrape In Bilaspur
  • हेड मास्टर ने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
  • छत्तीसगढ़ में गैंगरेप